{"_id":"f8e6c06a765a169f4e2afed7ecdbf31c","slug":"change-disbrutes-of-43-lakh-in-4-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 घंटे में बंटे 43 लाख के छुट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 घंटे में बंटे 43 लाख के छुट्टे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के व्यापारियों को होने वाली रेजगारी की मुश्किल खत्म करने के लिए आरबीआई ने क्वाइन मेला लगाया तो 43 लाख रुपये के छुट्टे चार घंटे में लोग ले गए। इस मेले का आयोजन स्टेट बैंक आफ इंडिया की सेक्टर-17 स्थित ब्रांच में किया गया। यह मेला चंडीगढ़ व्यापार मंडल की मांग पर लगाया गया था।
विज्ञापन
अब दस दिन के भीतर ही मनीमाजरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में व्यापारियों के लिए ऐसा ही मेला आयोजित किया जाएगा। आरबीआई के डीजीएम सत्यनारायण ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यापारियों को किसी प्रकार से रेजगारी की कमी नहीं होने दी जाएगी और ऐसे मेले आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि व्यापारियों के लिए बैंक ऐसे मेले आयोजित करे तो व्यापारियों को लाभ होगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया सेक्टर-17 में आयोजित मेले में एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के सिक्कों से भरे बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन
क्वाइन मेले के दौरान 43 लाख रुपये की रेजगारी बांटी गई। क्वाइन मेले में सिक्के लेने के लिए सुबह से ही व्यापारियों की भीड़ लग गई थी। इस दौरान आरबीआई के डीजीएम ने स्पष्ट किया कि यह मेला वीरवार को भी लगाया जाएगा।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष चरंजीव सिंह, चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा, महासचिव अनिल वोहरा, सीबीएम आरबीआई को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन राधेलाल बजाज, जगदीश कपूर के साथ आरबीआई के अधिकारियों से मिला था। इस प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में व्यापारियों को होने वाली कैरेंसी की कमी को बताया था। यहां सिक्के लेने आए व्यापारियों ने कहा कि कैरेंसी के बगैर व्यापार ठप पड़ा रहता है। आरबीआई द्वारा लगातार मेले आयोजित किए जाएंगे तो व्यापारियो को लाभ होगा।