फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   change community center

लग्जरी होटल को मात देंगे ये कम्युनिटी सेंटर

Fri, 21 Mar 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 21 Mar 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
change community center

शहर के लोगों को अब छोटे-बडे़ समारोह के आयोजन के लिए होटलों या चंडीगढ़ की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। लोग अपने ही बजट में शानदार तरीके से घर के पास ही समारोह कर पाएंगे।

विज्ञापन


यह संभव होने जाने जा रहा है काफी समय से खस्ताहाल में चल रहे कई फेजों के कम्युनिटी सेंटरों के सुधरने से। पहले चरण में गमाडा ने सेक्टर-71 में बना कम्युनिटी सेंटर रेनोवेशन के बाद आम जनता के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर सेक्टर-54 और 56 में बने कम्युनिटी सेंटरों को भी सुधारने की योजना पर काम चल रहा है। यह सारी प्रक्रिया आने वाले दो महीनों में पूरी होगी।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-54 और 56 के कम्युनिटी सेंटरों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। इस दौरान सिविल वर्क्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कम्युनिटी सेंटरों को मैरिज पैलेसों की तर्ज पर संवारा जाएगा। गमाडा अधिकारियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटरों की रेनोवेशन का काम तय समय में किया जाना है। इसके चलते यह काम प्राइवेट कंपनी को सौंपा जाएगा।

कंपनी ही करेगी कम्युनिटी सेंटरों की देखभाल
सूत्रों के अनुसार जो कंपनी कम्युनिटी सेंटरों को रेनोवेट करेगी, वहीं उनकी देखभाल का जिम्मा भी संभालेगी। इसका फैसला गमाडा की मीटिंग में हो चुका है। इस संबंध में आदेश भी पारित हो चुके हैं।

दो नए कम्युनिटी सेंटरों का तोहफा भी इसी साल
शहर के लोगों को इस साल दो नए कम्युनिटी सेंटरों का तोहफा भी मिलेगा। इसमें एक कम्युनिटी सेंटर फेज-1 में बन रहा है, जबकि दूसरा सेक्टर-69 में तैयार किया जा रहा है। दोनों में काम जोरों पर हैं।

यह कम्युनिटी सेंटर पूरी तरह से मैरिज पैलेसों की तर्ज पर बन रहे हैं। इनमें जहां पार्किंग का पूरा इंतजाम रहेगा, वहीं हाल में 450 से ज्यादा कुर्सियां लगाने की व्यवस्था होगी। इसके अलाव स्टेज भी आकर्षक रहेंगे।


साथ ही कमरों की सुविधा भी रहेगी। सेक्टर-69 में बनने वाले कम्युनिटी सेंटर से नए सेक्टरों को फायदा होगा। क्योंकि इसके सामने स्थित सेक्टर 76 से 80 में डेवलपमेंट का काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed