{"_id":"591367644f1c1bb9318b4570","slug":"chandrakni-incident-student-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौत को मात, चंद्रखणी टॉप से चार ट्रैकर किए रेस्क्यू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौत को मात, चंद्रखणी टॉप से चार ट्रैकर किए रेस्क्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी की चंद्रखणी टॉप की तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट ऊंचे चंद्रखणी जोत पर फंसे इंजीनियरिंग छात्र भूखे पेट मौत को मात देकर सुरक्षित निकल आए हैं। मणिकर्ण घाटी की ऊंची पर्वतमाला पर स्थित चंद्रखणी टॉप से पुलिस ने रास्ता भटके चार ट्रैकरों को रेस्क्यू किया। चारों ट्रैकर 9 मई को नग्गर मलाणा ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकले थे, लेकिन मंगलवार देर शाम बारिश शुरू होने से वह रास्ता भटक गए।
उसके बाद ट्रैकरों ने रात 2:30 बजे इमरजेंसी नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। चारों ट्रैकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग यूनिवसिटी चंडीगढ़ के छात्र हैं। चारों ट्रैकरों में से दो उत्तर प्रदेश, एक दिल्ली और एक उत्तराखंड का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैकर राहुल, जतिन, अमरजीत, दीपक जिनकी उम्र 23-24 साल हैं। यह सभी चंद्रखणी टॉप के आसपास रास्ता भटक गए थे।
पुलिस को सूचना देने के बाद सुबह पुलिस व रेस्क्यू की एक टीम मलाणा की ओर से जबकि दूसरी टीम मैजिक वैली की ओर से चंद्रखणी टॉप के लिए चढ़ी। रेस्क्यू टीम ने ट्रैकरों को चंद्रखणी टॉप से रेस्क्यू किया। हालांकि रेस्क्यू टीम को ट्रैकरों को ढूंढने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने चार ट्रैकरों को रेस्क्यू कर लिया है। ट्रैकरों को सुरक्षित मलाना पहुंचाया गया।