फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Saiyam will represent India in Judo

Chandigarh News: जूडो में चंडीगढ़ के सैयम करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Sun, 10 Aug 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Saiyam will represent India in Judo
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के युवा जुडो खिलाड़ी सैयम चौधरी का चयन एशियन जूडो चैंपियनशिप 2025-26 और वर्ल्ड कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। भोपाल में 7 से 10 अगस्त तक हुए चयन ट्रायल्स में सैयम ने सभी मुकाबले जीतते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

वर्ल्ड कैडेट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 30 अगस्त को सोफिया (बुल्गारिया) में होगा। जबकि एशियन जूडो चैंपियनशिप 11-12 सितंबर को जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित होगी। सैयम, शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-22 में कक्षा 12वीं का छात्र है और सेक्टर 34-सी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच विवेक ठाकुर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि सैयम ने महज तीन साल पहले जूडो सीखना शुरू किया था।
विज्ञापन

मात्र आठ महीनों में 14 साल की उम्र में सब-जूनियर नेशनल्स में गोल्ड मेडल जीत लिया था। एमेच्योर जूडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के महासचिव एनएस ठाकुर ने बताया कि सैयम का शानदार प्रदर्शन उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed