{"_id":"645ea8f8a4629767f1003ff4","slug":"chandigarhs-five-daughters-selected-for-nca-cricket-tournament-chandigarh-news-c-16-1-139288-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर की पांच बेटियों का एनसीए क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर की पांच बेटियों का एनसीए क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को पहले कपिल देव, योगराज सिंह, युवराज सिंह, चेतन शर्मा, दिनेश मोगिंया के नाम से जाना जाता था लेकिन अब शहर की महिला क्रिकेट बीसीसीआई के फॉरमेट में खेल रही हैं। आने वाले दिनों में कुछ शहर की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट तानिया भाटिया और हरलीन देयोल की तरह बनने वाली हैं। ताजा कड़ी में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की पांच महिला क्रिकेटर का चयन इंटर एनसीए क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग टीमों में किया गया हैं। यह टूर्नामेंट राजकोट में 21- 31 मई तक खेला जाएगा। टीम में चुने गए क्रिकेटरों में गुलनाज, मानवी तोमर, दीप्ती वालिया, साराह महाजन, पारुषि प्रभाकर का नाम शामिल है। गुलनाज को टीम-बी में जगह दी गई है जबकि मानवी तोमर टीम-डी में शामिल है। दीप्ती वालिया को टीम-ई में जगह मिली है। साराह और पारुषि प्रभाकर टीम-एफ में चुनौती पेश करेगी। सभी खिलाड़ियों को 20 मई को राजकोट में रिपोर्ट करना है।
अंडर-19 में किया था बेहतरीन प्रदर्शन
गुलनाज ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की। गुलनाज ने पांच मैचों में 188 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके आधार पर उनका चयन एनसीए कैंप के लिए किया गया था। इसके बाद इन्हें इंटर टूर्नामेंट के लिए कॉल की गई है।
टी-20 में की थी बेहतरीन बल्लेबाजी
यूटीसीए की अंडर-19 क्रिकेट पारुषि प्रभाकर टीम में पारी की शुरुआत करती हैं। उनका चयन टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में किया गया है। पारुषि प्रभाकर ने 2022-23 के टी-20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पांच मैचों में 132 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके साथ ही वह स्पीन गेंदबाजी भी करती हैं। उन्होंने पांच विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन
मानवी राइट आर्म मीडियम पेसर
यूटीसीए के अंडर -19 में मानवी का यह दूसरा सीजन है। वह राइट आर्म मीडियम पेसर है। उसने अपने बेहतरीन आलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं की नजरों में जगह बनाई।
दिप्ती वालिया ने पांच मैचों में 172 रन बनाए
दिप्ती बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उसने इस सीजन के अंडर-19 बीसीसीआई टूर्नामेंट के पांच मैचों में 172 बनाए थे। टूर्नामेंट में दिप्ती ने सर्वश्रेष्ठ 117 रन की पारी खेली थी। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें एनसीए कैंप में शामिल किया गया था। इसके बाद उनका इंटर एनसीए टूर्नामेंट में चयन हुआ है।
साराह महाजन ने छह बल्लेबाज किए थे आउट
साराह महाजन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 129 रन बनाए। इसके साथ विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने छह बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें चार कैच व दो स्टंप शामिल हैं। इसके आधार पर उनका चयन एनसीए कैंप में किया गया था। वहां पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस खिलाड़ी का चयन एनसीए क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ।