फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Arpit Dubey shines at Asian Supermodel 2025

Chandigarh News: एशियन सुपर मॉडल 2025 में चमका चंडीगढ़ का अर्पित दुबे

Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Arpit Dubey shines at Asian Supermodel 2025
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर 30-ए स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के पूर्व छात्र अर्पित कुमार दुबे ने एशियन सुपर मॉडल 2025 सीजन-3 प्रतियोगिता में पंजाब और चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर शहर और राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दुबे ने ऑडिशन पास करने के बाद उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक प्रतिभागियों के बीच दो दिवसीय कठिन चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में रैंप वॉक और साक्षात्कार राउंड में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

अर्पित की सफलता के पीछे एक वर्ष का निरंतर अभ्यास, समर्पण और कठिन परिश्रम रहा। उन्होंने चुनौतियों को पार कर अपने लक्ष्य को हासिल किया और साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर मंजिल पाई जा सकती है। अपनी उपलब्धि पर दुबे ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की सेवा और सकारात्मक योगदान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed