{"_id":"607c26e98ebc3e59067dc51c","slug":"chandigarh1618749161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर की कालाबाजारी : चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई, केरल गैंग के पांच आरोपियों को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेमडेसिविर की कालाबाजारी : चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई, केरल गैंग के पांच आरोपियों को धर दबोचा
Sun, 18 Apr 2021 06:02 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
कोरोना के बढ़ते मामलों को बीच रेमडेसिविर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। रेमडेसिविर दवा की अवैध सप्लाई करने वाले केरल के एक गैंग का भंडाफोड़ चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने किया। ऑपरेशन सेल ने सेक्टर- 17 से पांच आरोपियों को धर दबोचा है।
विज्ञापन
आरोपी बिना किसी अनुमति और महंगे दामों में देशभर में दवा की सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान केरल निवासी अभिषेक, फिलिप जैकब, केपी फ्रांसिस, साउथ दिल्ली के कालका जी निवासी सुशील कुमार, भोपाल निवासी प्रभात त्यागी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में रेमडेसिविर दवा को अवैध व महंगे दामों में बेचा करते थे। आरोपियों के पास से इस दवा को बेचने के लिए कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस अब गैंग से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह कितने दिनों से इस गोरखधंधे में शामिल है।
विज्ञापन