फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Youth Congress president will be announced in Delhi

दिल्ली में होगी चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की घोषणा

Mon, 05 Apr 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Youth Congress president will be announced in Delhi
चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा अगले सप्ताह दिल्ली मेें होगी। अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन युवा नेताओं का नाम शामिल है। नए अध्यक्ष पद के लिए कराए गए ऑनलाइन मतदान का परिणाम भी आ चुका है, लेकिन पहली बार दिल्ली में युवा कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष और इंचार्ज साक्षात्कार के बाद नाम की घोषणा करेंगे। साक्षात्कार में युवा नेताओं से पार्टी की विचारधारा और काम करने के तरीके पर बातचीत की जाएगी। इसमें सफल रहने वाले युवा को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन मतदान के परिणाम की घोषणा रविवार को हुई। इसमें हाईकमान की ओर शीर्ष-3 नाम छांटे गए हैं। तीनों युवा नेताओं को अगले सप्ताह दिल्ली बुलाया गया है। साक्षात्कार के बाद इनमें से एक को अध्यक्ष और दो को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी ने बताया कि अध्यक्ष पद की दौड़ में मनोज लुबाना, लव कुमार और परीक्षित राणा का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मतदान में मनोज लुबाना को 7380, लव कुमार को 7047 और परीक्षित राणा को 5818 मत मिले हैं। इसमें 21 हजार 790 युवाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मतदान के परिणाम के बाद संदीप कुमार सैंडी और प्रीति को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 12 महासचिव बनाए गए हैं। इनमें कंवलप्रीत को 291, गौरव वशिष्ठ को 173, करणबीर सिंह को 150, सुखदेव भोरिया को 121, विनायक बंगिया को 77, नवदीप को 69, सुखदेव सिंह को 66, हरदीप सिंह को 29, अजय कुमार को 29, बकील खान को 25, सिमरनजीत सिंह को 24 और प्रदीप कुमार को 21 मत मिले हैं। प्रदीप कुमार पहले युवा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

चार जिला अध्यक्षों की घोषणा
युवा कांग्रेस के चार जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। वहीं, जिला नंबर-3 के अध्यक्ष का चुनाव परिणाम सुरक्षित रख लिया गया है। जिला नंबर-1 के अध्यक्ष रवि पराशर, जिला नंबर-2 के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला नंबर-4 के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रवि और जिला नंबर-5 के अध्यक्ष प्रताप राणा बने बनाए गए हैं। हरमेल केसरी ने बताया कि जिला नंबर 3 में एक उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस शिकायत के निपटारे के बाद अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed