क्रेज: कोरोना काल में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ योग, चंडीगढ़ की योग थेरेपिस्ट के शोध से खुलासा
कोरोना काल में लोगों का योग के प्रति क्रेज देखने को मिला। इस दौरान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च योग को किया गया। यह जानकारी चंडीगढ़ की योग थेरेपिस्ट परिणीता के शोध में सामने आई है। इसके अनुसार कोविड-19 पर अपने चरम पर था, तो उस समय दुनियाभर में गूगल ट्रेंडस पर योग को सर्वाधिक सर्च किया जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 जब अपने चरम पर था, तो उस समय दुनियाभर में गूगल ट्रेंडस पर योग को सर्वाधिक सर्च किया जा रहा था। लोग गूगल पर योग के साथ-साथ तनाव और अवसाद से बचने को सर्च कर रहे थे। चंडीगढ़ की योग थेरेपिस्ट परिणीता जिंदल ने अन्य शोधकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना महामारी के समय में योगा के चलन पर शोध किया, जिसमें यह जानकारी सामने आई है। इस शोध को पीयूबीएमईडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योगा में भी पब्लिश किया गया है। ग्रिड की योगा थेरेपिस्ट परिणीता ने बताया कि टीम के साथ एक नवंबर 2019 से लेकर 31 मई 2020 के मध्य गूगल ट्रेंड्स पर योग को लेकर शोध किया।
यह पढ़ें: करनाल में पटाखा फैक्टरी में धमाका: फुलझड़ी बनाते वक्त हुआ हादसा, पैकिंग यूनिट की छत ध्वस्त, एक कर्मी गंभीर झुलसा
तीन भागों में बांटा गया शोध
शोध को उन्होंने तीन भागों में बांटा था। कोरोना काल से पहले का समय, कोविड-19 संक्रमण अवधि और तीसरा कोरोना महामारी का समय शामिल किया गया। शोध में पाया गया कि गूगल ट्रेंडस के अनुसार विश्वभर में कोरोना महामारी के समय में लोगों का योग के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है, लेकिन कोरोना महामारी से उभरने के समय में अब थोड़ा कम होता जा रहा है। इसलिए अभी भी हमें जरूरत है कि हम योग को अपनी प्रतिदिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। शोध में पाया कि योगा को लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ जोड़कर सर्च कर रहे थे।
विदेश में लोगों ने योग को किया अधिक सर्च
शोध में पाया गया कि जब कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया, उस दौरान स्पेन, रूस, ब्राजील, फ्रांस और इटली में योग को सर्वाधिक सर्च किया गया। शोध टीम में दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार हर आशीष जिंदल, एम्स गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर लिमालेमला जामिर, आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे के एसोसिएट प्रोफेसर धर्मजीत सिंह और कनाडा की हिमानी दत्ता शामिल रहीं।