फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh won match by kashvi and rajni balling

काश्वी और रजनी की गेंदबाजी से चंडीगढ़ जीता

Sat, 25 Jan 2020 08:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
chandigarh won match by kashvi and rajni balling
चंडीगढ़ की महिला गेंदबाज काश्चवी कौर रजनी।
चंडीगढ़। काश्वी गौतम और रजनी देवी की घातक गेंदबाजी की बदौलत महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने बिहार को सात विकेट से हराया। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ का अगला मैच मेघालय के साथ 28 जनवरी को होगा। कटक में हुए मुकाबले में काश्वी गौतम और रजनी देवी की गेंदबाजी ने बिहार को मात्र 44 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए घातक सिद्ध हुआ। मैच के तीसरे ओवर में ही काशवी ने विशालक्षी को मात्र 2 रन पर आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान अपूर्वा कुमारी और अराध्या राज ने पारी को संभालते हुए स्कोर 46 रन तक पहुंचाया परन्तु दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रही रजनी देवी ने रन पर अंकुश लगाते हुए अराध्या को सात रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और मात्र 50 रन के बीच बिहार ने अपने नौ विकेट गंवा दिए। इसमें काशवी ने अपूर्वा कुमारी (20), शिखा सिंह (0), आर्या (2), प्रीति कुमारी (0) को आउट किया। वहीं दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रही रजनी देवी ने यशिता सिंह (4), कोमल कुमारी (11) और तेजस्वी (0) को निपटाकर बिहार की कमर तोड़ दी। गेंदबाज पारूल ने रचना सिंह को चार रन पर चलता किया। टीम से पूर्वा नाबाद 9 रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। गेंदबाजी में काशवी गौतम ने 17 रन देकर पांच और रजनी देवी ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। पारूल सैनी को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने तीन विकेट खोकर 32वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम से मोनिका पांडेय सात रन और मेहुल एक रन पर गेंदबाज अपूर्वा का शिकार बनी। वहीं बल्लेबाज पारुषि प्रभाकर 18 रन बनाकर गेंदबाज प्रीति कुमारी का शिकार हुई। इसके बाद कप्तान अमनजोत कौर ने नाबाद 22 और काशवी गौतम ने 12 रनों की पारी खेलकर आसानी से मैच जितवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed