फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh won due to Puneet and Paras

पुनीत और पारस की बदौलत चंडीगढ़ जीता

Thu, 28 Jan 2021 07:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh won due to Puneet and Paras
चंडीगढ़। पुनीत कुमार के दोहरे शतक और पारस की घातक गेंदबाजी की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने एससीए क्रिकेट अकादमी जीरकपुर को अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में 330 रन के बड़े स्कोर से हराया। पुनीत और पारस को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुकाबला ढकोली के क्रिकेट मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन

वीरवार को खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पुनीत कुमार ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 114 गेंदों पर दोहरा शतक लगाते हुए 203 रन बनाए। इस पारी में 30 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। दूसरे बल्लेबाज तन्मय ने 97 रन और पारस ने 43 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में एससीए क्रिकेट अकादमी जीरकपुर की टीम से रोहन ने 37 रन देकर 2 विकेट, विष्णु रनौत ने 22 रन देकर 1 विकेट, अंकुश ने 50 रन देकर 1 विकेट चटकाया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीए क्रिकेट अकादमी जीरकपुर की टीम के पांच बल्लेबाज पारस की फिरकी समझ नहीं पाए और अपना विकेट दे बैठे। पूरी टीम 24.2 ओवर में 69 रन के स्कोर पर सिमट गई। कुणाल टीम के लिए सर्वाधिक 15 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से स्पिनर पारस ने 13 रन देकर 5 विकेट, काव्य गोयल ने 15 रन देकर 2 विकेट, हरीश, अनमोल, युवराज सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed