फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh won by Anshul's century

अंशुल के शतक से चंडीगढ़ को मिली जीत

Fri, 21 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh won by Anshul's century
चंडीगढ़। अंशुल चौधरी के शतक की बदौलत सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने वाईजेआर क्रिकेट अकादमी को 109 रन से हराकर नार्थ जोन लेट पन्ना लाल मेमोरियल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में हरा दिया। वीरवार को खेले गए मुकाबले में सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट पर 284 रन बनाए।
विज्ञापन

अंशुल चौधरी ने शतक जमाते हुए 125 रन की पारी खेली। इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज सूर्या नरायण यादव ने 62 रन, कुशाल मीना ने 36 रन, दीवांश ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में गिरिश ने 32 रन देकर 1 विकेट, निखिल शार्मा ने 46 रन देकर 1 विकेट, इवराज सिंह ने 60 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी याईजेआर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 38.3 ओवर में कुल 175 के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन

योवराज राय ने 54 रन, हार्दिक ने 43 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ से लावेश ने 28 रन देकर 2 विकेट, अमन गर्ग ने 24 रन देकर 2 विकेट, चिराग वर्मा ने 43 रन देकर 1 विकेट, अंशुल चौधरी ने 1 रन देकर 1 विकेट, साहिबजीत ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया। अंशुल चौधरी को शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed