फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will host first World Heritage meeting

आज चंडीगढ़ करेगा पहली वर्ल्ड हेरिटेज मीटिंग की मेजबानी

Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh will host first World Heritage meeting

सिटी ब्यूटीफुल पहली बार वर्ल्ड हेरिटेज मीटिंग की मेजबानी कर रहा है। वीरवार को इस विशेष मीटिंग में 7 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह सभी वही देश हैं जिनकी साइट वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस केलिए नामांकित हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इनमें भारत सहित अर्जेंटिना, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और जापान शामिल हैं। इन सात देशों की 17 साइट वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पाने केलिए दौड़ में शामिल हैं। फ्रांस केप्रतिनिधि मंगलवार को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। बुधवार को दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी चंडीगढ़ पहुंच गए।
विज्ञापन


भारत से चंडीगढ़ का कैपिटल कांप्लेक्स वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस केलिए दावेदारी कर रहा है। इससे पहले पेरिस में इन सात देशों की मीटिंग हो चुकी है। अब मेजबानी दो साल के लिए भारत को मिली है। वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस केलिए सबसे अधिक फ्रांस की 10 साइट दौड़ में शामिल हैं। स्वीट्जरलैंड की 2, अर्जेंटिना, बेल्जियम, जर्मनी, जापान और भारत की एक-एक साइट स्टेटस पाने की कतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरिटेज साइट के डोजियर पर होगी चर्चा
इस अहम मीटिंग में सभी देश हेरिटेज साइट के संरक्षण और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। साइट के लिए नियम कायदे बनाने पर भी बात होगी। सातों देशों की इन 17 साइट के लिए निर्धारित सामान्य प्रतिबद्धताओं पर जो डोजियर तैयार हुआ है उस पर विस्तार से बात होगी। मीटिंग के बाद सभी प्रतिनिधि कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा भी करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी सभी सिटी ब्यूटीफुल का दौरा करेंगे और चयनित स्थलों को देखेंगे।

कैपिटल कांप्लेक्स के लिए बनेगा बफर जोन
कैपिटल कांप्लेक्स के लिए बफर जोन बनाया जाएगा। जिसके तहत जो एरिया निर्धारित होगा उसमें कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती। अलग से बिल्डिंग बॉयलाज भी प्रशासन कैपिटल कांप्लेक्स केलिए बना रहा है। इसका मकसद भविष्य में कैपिटल कांप्लेक्स के अंदर नाजायज निर्माण को रोकना होगा। बायलाज बनने केबाद कोई भी अधिकारी कांप्लेक्स से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।

आइकोमोज को जवाब भी मीटिंग के बाद
इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोज) ने हेरिटेज साइट केलिए नामांकित कैपिटल कांप्लेक्स संबंधित जो सवाल पूछे थे। उनका जवाब 28 फरवरी तक भेजा जाना है। जुलाई तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेरिटेज स्टेटस वाली साइट के नाम घोषित होंगे।


हेरिटेज रिकॉर्ड करेंगे साझा
पंजाब यूनिवर्सिटी और ली कार्बूजिए फाउंडेशन फ्रांस अब मिलकर ली कार्बूजिए से जुड़ी धरोहर केरिकॉर्ड को आपस में साझा करेंगे। बुधवार को पीयू कुलपति प्रो. अरुण ग्रोवर, फाउंडेशन ली कार्बूजिए के डायरेक्टर मिशल रिचर्ड्स के बीच इस प्रस्ताव को लेकर पीयू में एमओयू साइन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed