फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Updates Dense Fog Delays Trains and Flights in Chandigarh

Chandigarh Weather News: दो दिन तक छाई रहेगी घनी धुंध, चार उड़ानें रद्द, शताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट

Thu, 22 Dec 2022 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 12:32 AM IST
सार

चंडीगढ़ में अचानक से बढ़ी ठंड और कोहरे का असर फ्लाट्स पर पड़ा है। लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को भी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की आवाजाही पर काफी असर रहा।

विज्ञापन
Chandigarh Weather Updates Dense Fog Delays Trains and Flights in Chandigarh
सुखना लेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार सुबह शहर के कई इलाकों में घनी धुंध छाई रही। सेक्टर-26, मनीमाजरा और सुखना लेक के पास विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। अधिकतम तापमान में भी अचानक गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई और सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे तक शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही। इसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में गहरी धुंध रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 25 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी भी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम को धुंध रहेगी लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 फ्लाट्स का देरी से आईं और 15 देरी से उड़ीं, चार उड़ानें भी रद्द
चंडीगढ़ में अचानक से बढ़ी ठंड और कोहरे का असर फ्लाट्स पर पड़ा है। लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को भी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की आवाजाही पर काफी असर रहा। बुधवार को देर शाम सात बजे तक देश के कई राज्यों से आने वाली 12 फ्लाट्स आगमन देरी से हुआ। वहीं 15 उड़ानों ने तय समय से देरी में उड़ान भरी। वहीं चार फ्लाट्स को रद्द भी करना पड़ा। 

यह उड़ानें हुईं कैंसिल 

  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ान
  • चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली उड़ान
  • चंडीगढ़ से लेह आने और जानी वाली उड़ानें
  • लखनऊ से आने वाली और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ानें


शताब्दी समेत लांग रूट की ट्रेनें देरी से पहुंचीं चंडीगढ़
धुंध के कारण शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। इसके चलते लोगों के परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि विजबिलिटी कम होने के कारण शताब्दी सहित लांग रूट की ट्रेनों के हालात ऐसे बने। इसमें नेताजी एक्सप्रेस (12311) 3.30 घंटे देरी से आई। यह ट्रेन सुबह तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचती है लेकिन यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे पहुंची। वहीं, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12331) अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से आई। 

वहीं, लखनऊ-सहारनपुर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) ट्रेन पांच घंटे देरी से आई। शताब्दी ट्रेनें भी लेट आने से लोग परेशान रहे। इसमें नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) 30 मिनट देरी से आई। इसके अलावा श्री माता वैष्णो देवी कटरा की ट्रेन भी दो घंटे देरी से आई। धुंध के कारण इन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। इस कारण यह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed