{"_id":"5eb792198ebc3e9038546ffb","slug":"chandigarh-weather-update-rain-with-storm-in-punjab-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दिखा रात जैसा नजारा, चंडीगढ़ और पंजाब में तेज आंधी और बारिश, ओले भी पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दिखा रात जैसा नजारा, चंडीगढ़ और पंजाब में तेज आंधी और बारिश, ओले भी पड़े
Sun, 10 May 2020 11:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 May 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी के साथ ही सुबह काले बादल घिर आए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। ट्राइसिटी में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलों की भी बौछार हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ दो घंटे तक बारिश के बाद काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद ही मौसम खुल पाया, हवा के लगातार चलने से पूरे दिन मौसम में तपिश नहीं बढ़ पाई।
तेज आंधी से कुछ स्थानों पर गिरे पेड़ रविवार की सुबह आंधी के कारण चंडीगढ़ शहर में कुछ स्थानों पर कमजोर पेड़ गिर गए। हालांकि सड़के खाली होने के कारण कोई भी व्यक्ति को इससे नुकसान नहीं पहुंचा। इससे बिजली की तारें जरूर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
22 किलोमीटर तक चली हवाएं
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में 66 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार रही।