{"_id":"60c5fd8ff4cfa043947eb6a1","slug":"chandigarh-weather-update-monsoon-arrived-in-chandigarh-and-half-part-of-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: 13 दिन पहले ही मानसून ने चंडीगढ़ में दी दस्तक, बादलों ने आधा पंजाब और हरियाणा भी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: 13 दिन पहले ही मानसून ने चंडीगढ़ में दी दस्तक, बादलों ने आधा पंजाब और हरियाणा भी घेरा
Sun, 13 Jun 2021 06:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:15 PM IST
सार
आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून 26 जून के आसपास दस्तक देता है। लेकिन इस बार 13 दिन पहले ही बादलों ने शहर को घेर लिया। पिछले तीन दिनों से शहर में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। उधर, 14 जून की रात और 15 जून की सुबह भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार मानसून ने 13 दिन पहले चंडीगढ़ में दस्तक दे दी है। लगातार तीन दिन बारिश होने के बाद रविवार को मौसम विभाग ने इसकी घोषणा की। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ मानसून ने पंजाब व हरियाणा के उत्तरी हिस्सों को भी कवर किया है। साथ ही दावा किया है कि मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब व हरियाणा के बाकी हिस्से को मानसून अगले 48 घंटे में कवर कर लेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में मानसून 26 जून के आसपास आता है। लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। मानसून आने के बाद बारिश का सिलसिला 15 जून तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
14 जून की रात व 15 जून की सुबह कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ में बीते शुक्रवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था। शुक्रवार को छह एमएम, शनिवार को 47 एमएम और रविवार को 21 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। रुक-रुक हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
17 दिन पहले पंजाब पहुंचा मानसून
पंजाब के लिए मानसून राहत लेकर आया है। इस बार तय समय से 17 दिन पहले ही मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी है। रविवार को उत्तरी पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अन्य जिलों में आने वाले 48 घंटों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मानसून आने से धान की बिजाई कर रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मौसम विभाग ने इस बार पंजाब में मानसून के 30 जून तक पहुंचने की उम्मीद जताई थी लेकिन इस बार मानसून पहले ही मेहरबान हो गया। शुक्रवार को सक्रिय हुए मानसून ने राज्य के अमृतसर व आसपास के जिलों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। राज्य के सीमावर्ती जिलों में अभी मानसून की सक्रियता नहीं देखी जा रही है। यह पहली बार होगा कि आधे पंजाब में मानसून पहले ही सक्रिय हुआ है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में राज्य के सीमावर्ती जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। मानसून के आने से राज्य में धान की बिजाई करने वाले किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से मानसून की सक्रियता को देखते हुए एक सप्ताह पहले ही धान की बिजाई की तिथि घोषित कर दी है। चंडीगढ़ के मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र ने बताया कि इस बार तय समय से पहले मानसून ने दस्तक दी है। यह किसानों को धान की बिजाई में और लोगों को गर्मी से राहत देगा।