{"_id":"03a56238ad1d3257c4e43c3f318335ac","slug":"chandigarh-weather-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, आज पड़ेगी धुंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, आज पड़ेगी धुंध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई बारिश ने मौसम में एक बार फिर ठंडक ला दी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को शहर में धुंध और कोहरा पड़ने के आसार हैं। वहीं रविवार को और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 6 डिग्री तक जा सकता है।
बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भी भर गया। वहीं बारिश ने धनास में पुनर्वास योजना के तहत बनाए गए मकानों की भी पोल खोल दी। कई मकानों की छतें बारिश के कारण टपकने लगी।
विज्ञापन
रेल और हवाई यातायात प्रभावित
मौसम के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। शनिवार को जेट एयरवेज की चार फ्लाइट्स रद्द रहीं। कंपनी ने इन फ्लाइट्स को एक दिन पहले रद्द कर दिया था।
जेट की मुंबई से चंडीगढ़ सुबह 12.10 बजे आने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली तीन उड़ानें भी नहीं आ सकी। ये तीन उड़ानों का समय दोपहर 12.20, शाम 4.45 और शाम 5.10 है। वहीं रोजाना की तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस शनिवार को भी 6 घंटे 45 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची।