फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather: Rainfall Forecast in Punjab and Haryana

Chandigarh Weather: अगले 36 घंटे में हो सकती है बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसेंगे बदरा

Tue, 18 Aug 2020 12:59 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather: Rainfall Forecast in Punjab and Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
बारिश के लिहाज से पिछला हफ्ता अच्छा बीता। बीते मंगलवार रात करीब 135 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बुधवार रात करीब 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे मानसून सीजन में होने वाली बारिश की कमी पूरी हो गई। हालांकि शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे बारिश तो हुई नहीं, मगर बादल आते-जाते रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फिर से अगले 24-36 घंटे के भीतर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न का दबाव बना हुआ है। इससे चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ में करीब 30-40 एमएम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 19 व 20 अगस्त को एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा में 18, 19 और 20 को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed