फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather News: Light rain in many areas of Chandigarh

Chandigarh Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल

Wed, 11 Jan 2023 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Jan 2023 09:16 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Chandigarh Weather News: Light rain in many areas of Chandigarh
chandigarh Weather News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ वासियों पर ठंड ने डबल अटैक कर दिया है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ बुधवार से शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके जिसकी वजह से अधिकतम तापमान औसत से नौ डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। शहर में सर्दी का आलम ये है कि शाम तीन बजे से ही कोहरा छाने लगा। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फ्लाइट रद्द, चार देरी से उड़ीं
कोहरे और खराब रोशनी के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों को जाने और आने वाली फ्लाइट बुधवार को भी प्रभावित रहीं। सुबह के समय हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य होने के कारण दो फ्लाइट रद्द कर दी गईं। वहीं, चार फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 3-4 घंटे की देरी से रवाना हुईं। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहती है जिसके चलते उड़ान प्रभावित हो रहीं हैं।

ठंड अपने चरम पर एहतियात बरतें
मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों ठंड चरम पर है। आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की आशंका कम है। हालांकि कोहरा ज्यादा पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस समय एहतियात बरतने की अपील की है। बच्चों, वृद्धों और गर्भवतियों का विशेष ख्याल रखने को कहा है। गर्म कपड़े नहीं पहनने पर लोग हाइपोथर्मिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से ठंड के समय गर्म कपड़े पहनकर ही आने-जाने की सलाह दी गई है। 


अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
गुरुवार को सुबह और रात के समय धुंध रहने की संभावना है। दिन के समय बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी सुबह और रात के समय धुंध पड़ने की आशंका है। दिन के समय बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को सुबह और रात के समय धुंध पड़ेगी। मौसम साफ रहेगा और दिन के समय धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed