फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather News: It rained in many areas of Chandigarh on Tuesday

Chandigarh Weather News: दिनभर सूरज और बादलों की आंख मिचौली, शाम को बारिश, चंडीगढ़ से दिखीं कसौली की पहाड़ियां

Wed, 28 Jun 2023 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 01:14 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 118.5 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Chandigarh Weather News: It rained in many areas of Chandigarh on Tuesday
चंडीगढ़ से दिखी कसौली। - फोटो : अमर उजाला (करुण शर्मा)

विस्तार

चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) में मानसून की दस्तक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार के बाद मंगलवार शाम को भी ट्राइसिटी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि कुछ इलाकों में कम बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक चंडीगढ़ में 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राइसिटी में सुबह 9:00 बजे के करीब धूप निकल आई, जो दोपहर तक जारी रही लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाते रहे। इस तरह बादल और सूरज की आंख मिचौली दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान उमस बढ़ने से लोग परेशान भी हुए। इसके बाद शाम चार बजे के करीब अचानक बादल घिर आए और साढ़े बजे के करीब शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन


पंचकूला में करीब एक घंटे तक बारिश होने से शहर की सड़कों पर एक बार फिर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ही शहर में मानसून ने दस्तक दे दी थी। अब आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा इसलिए मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिन तक शहर में बादल छाने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को बारिश होने अनुमान कम है लेकिन गुरुवार से लगातार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के मुकाबले ज्यादा रहा तापमान

दिन के समय में बारिश नहीं होने की वजह से शहर का तापमान भी सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ज्यादा रहा। शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

सामान्य के करीब पहुंची बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 118.5 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी। इसके साथ ही इस सीजन में अब हुई बारिश सामान्य के करीब पहुंच चुका है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अभी भी 11 फीसदी कम बारिश हुई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी खासी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

चंडीगढ़ से दिखीं कसौली की पहाड़ियां

मानसून की बारिश ने प्रदूषण को भी धो डाला। सोमवार के बाद मंगलवार शाम को हुई बारिश का असर चंडीगढ़ के वायु गुणवत्ता पर दिखा। आसमान इतना साफ हो गया कि चंडीगढ़ से करीब 70 किलोमीटर दूर कसौली की पहाड़ियां भी एकदम साफ नजर आईं।

बारिश के बाद चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तीनों सेंटरों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से कम दर्ज किया गया। रात 11:00 बजे सेक्टर-22 के सेंटर पर एक्यूआई 64, सेक्टर-25 में 65 और सेक्टर-53 के सेंटर पर 76 दर्ज किया गया। 100 से कम एक्यूआई अच्छे की श्रेणी में आता है और इसे ग्रीन रंग के रूप में दर्शाया जाता है।

चंडीगढ़ में अमूमन बारिश के बाद पहाड़ियां नजर आने लगतीं हैं लेकिन मंगवार को आसमान इतना साफ हो गया कि कसौली की पहाड़ियां भी साफ दिखाई देने लगीं। इससे पहले कोविड-19 की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 36 के करीब दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed