फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Forecast, Chilly Winds May Affect People

चंडीगढ़ में 26 से 28 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, चलेंगी ठंडी हवाएं और छा सकते हैं बादल

Fri, 24 Jan 2020 09:56 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Jan 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather Forecast, Chilly Winds May Affect People
धूप सेंकती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में तेज धूप निकलने के बावजूद वीरवार को ठंड का सितम जारी रहा। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के बाद अब उत्तरी पश्चिमी हवाओं की शुरुआत हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 जनवरी तक दिन में धूप निकलने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रात के तापमान में थोड़ी कमी आएगी, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा में हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज-कल साफ रहेगा मौसम, 28 और 29 को बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी के आसपास मौसम में बदलाव आएगा। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसका मतलब है कि 26 से 28 जनवरी तक मौसम में खराब रहेगा। बादल छा सकते हैं।

सुबह और रात के वक्त धुंध भी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed