{"_id":"58d010844f1c1be5431a29a8","slug":"chandigarh-weather-city-weather-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा मार्च बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू, तापमान और बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा मार्च बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू, तापमान और बढ़ेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा मार्च बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ हफ्ते से नार्मल से नीचे चल रहा तापमान सोमवार को सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी रिकार्ड की जा सकती है।
दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 16 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव सिर्फ जम्मू कश्मीर और हिमाचल तक रहने वाला है। पहाड़ी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मैदानी इलाकों के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आना है। अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 21 मार्च को हल्के बादल छा सकते हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होना तय है।