फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Villages People got Relief from Lal Dora, Nagar Nigam

चंडीगढ़ः नगर निगम में शामिल 13 गांवों के लोगों को बड़ी राहत, खत्म हो जाएगा लाल डोरा

Wed, 05 Dec 2018 01:39 PM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Villages People got Relief from Lal Dora, Nagar Nigam
चंडीगढ़ के गांव
चंडीगढ़ के ग्रामीणों की लाल डोरा सीमा खत्म करने की मांग प्रशासन की ओर से अपने अंतर्गत आते 13 गांवों की 12 पंचायतों को निगम के हवाले करने के साथ अब पूरी होने जा रही है। इस संदर्भ में प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में पूरे के पूरे गांव ही निगम के हवाले कर दिए गए हैं। निगम ने अब इन गांवों की रेवेन्यू लैंड को टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही लाल डोरा की सीमा रेखा भी खत्म हो जाएगी और आबादी वाले सभी इलाकों में नगर निगम सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करेगा।
विज्ञापन


भू अधिग्रहण अधिकारी अर्जुन शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि बताया कि प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के बाद 13 गांव अब नगर निगम के हवाले कर दिए गए हैं। अब इनकी रेवेन्यू लैंड को नगर निगम टेकओवर करेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले इन सभी 13 गांवों में अभी तक पंचायत स्तर के चुनाव हो रहे थे, लेकिन अब जैसे ही वर्तमान पंचायतों का टर्म खत्म हो जाएगा, ये सभी गांव निगम के हवाले माने जाएंगे। चंडीगढ़ में पंजाब न्यू कैपिटल पेरीफेरी कंट्रोल एक्ट-1952 के संबंध में हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी, जिसमें कोर्ट ने साफ कहा था कि लाल डोरा सीमा के विरुद्ध थी।
विज्ञापन


साल 2009 में पांच गांवों के लोगों से हुआ था छल
साल 2006 में प्रशासन ने जो पांच गांव निगम के हवाले किए थे, पहले उनको भी पूरी तरह से निगम के हवाले कर दिया था, लेकिन वर्ष 2009 में एक अन्य अधिसूचना जारी कर इन पांचों गांवों की रेवेन्यू लैंड वापस ले ली थी। इसके साथ ही लाल डोरे के बाहर किए गए निर्माण कार्यों को गिराए जाने के नोटिस मिलने शुरू हो गए थे। प्रशासन की ओर से वर्ष 2009 की अधिसूचना के बाद निगम के अंतर्गत आते गांवों में ही दो तरह के कानून लागू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से पांच गांवों में फंसा लाल डोरे का मामला
इस संदर्भ में एक अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2006 में जो पांच गांव निगम के हवाले किए गए थे, उनकी रेवेन्यू लैंड भी निगम को सौंपी गई है या नहीं, इस पर प्रशासन ने अब तक अपनी स्थिति साफ नहीं की है। इस वजह से इन गांवों में लाल डोरे का मामला फंसा हुआ है।


ऐसे मिलेगी लाल डोरे से निजात
वर्ष 1996 में नगर निगम के गठन के समय जो चार गांव व मनीमाजरा निगम के अधिकार क्षेत्र में दिए गए थे। उनकी रेवेन्यू लैंड भी निगम को दी गई थी, इसलिए वहां लाल डोरा जैसी समस्या नहीं रही थी। यहां लाल डोरा के बाहर किए गए निर्माणों को निगम ने नियमित भी कर दिया था। बताया जाता है कि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश के बाद इस बार भी प्रशासन की ओर से वर्ष 1996 जैसी ही नीति अपनाई गई है। अगर ऐसा हुआ तो हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed