फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Unlock after 36 Days

चंडीगढ़ अनलॉक: 36 दिन बाद लौटी सुखना पर रौनक, प्रशासन की चेतावनी- नियम टूटे तो फिर से लगेंगी सख्तियां

Wed, 09 Jun 2021 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 04:15 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा दिया गया था लेकिन अब शहर में कोरोना की सकारात्मकता दर 5 फीसदी से भी नीचे आ गई है। इसलिए प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ छूट दी है।
 

विज्ञापन
Chandigarh Unlock after 36 Days
सुखना लेक पर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में 36 दिनों के बाद बुधवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ शर्तों के साथ छूट मिलने के बाद रेस्टोरेंट, बार, जिम, स्पा, म्यूजियम, लाइब्रेरी, मॉल खुल गए हैं। सुखना लेक पर भी रौनक लौट आई है। हालांकि प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह नियमों का पालन करें क्योंकि तीसरी लहर की संभावनाएं अभी बरकरार हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल एलाते भी खुल गया है। प्रशासन के आदेश के बाद से ही वहां साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरु हो गया था। सुबह 10 बजे मॉल लोगों के लिए खोल दिया गया लेकिन पहले दिन बेहद कम लोग पहुंचे। इक्का-दुक्का ही लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखे गए हैं और शरीर के तापमान की जांच करने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। मॉल के अंदर भी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई है जो लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के बारे में कह रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के ज्यादातर रेस्टोरेंट में भी बुधवार को साफ-सफाई होती रही। इसके अलावा क्लब व बार को भले खोलने की इजाजत दे दी गई है लेकिन बुधवार को इक्का-दुक्का ही बार खुले। शहर में जिम को खोलने के लिए बीते दिनों प्रदर्शन भी हुए थे, इसलिए प्रशासन ने जिम खोल दिए हैं। हालांकि अभी आधे लोगों को ही बुलाने के आदेश दिए गए हैं। कुछ जिम मालिकों का कहना है कि प्रशासन को समय में भी छूट देनी चाहिए, क्योंकि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच का समय सभी लोगों के लिए संभव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छूट अस्थायी, नियमों का पालन नहीं किया तो करेंगे सख्तीः परिदा
सुखना लेक के खुलने के बाद बहुत से लोगों ने राहत की सांस ली है। छूट मिलने के बाद लेक पर काफी लोग सैर करते नजर आए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लेक पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान भी काटेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा दिया गया था लेकिन अब शहर में कोरोना की सकारात्मकता दर 5 फीसदी से भी नीचे आ गई है। इसलिए प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ छूट दी है।


हालांकि प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि जो छूट दी गई है, वह अस्थायी है। अगर लोग कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं करेंगे तो सख्तियों को दोबारा लागू किया जा सकता है क्योंकि अभी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बनी हुई है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में कोरोना के केस बढ़ने के बाद प्रशासन ने पहले रात्रि कर्फ्यू फिर वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। जब इनसे भी केसों में कमी नही आई तो तीन मई को मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया था। ये सख्तियां पहले एक हफ्ते के लिए लागू की गई थीं लेकिन स्थिति की समीक्षा के आधार पर इन्हें बढ़ाया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed