फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University video scandal accused Girl student bail plea rejected

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: आरोपी छात्रा की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने कही ये बात

Mon, 14 Nov 2022 10:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

यह मामला अगस्त में सामने आया था। जब यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं ने एक छात्रा उनके बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों काबू कर लिया था।

विज्ञापन
Chandigarh University video scandal accused Girl student bail plea rejected
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में आरोपी छात्रा की जिला अदालत ने सोमवार को जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत का कहना है कि अपराध को देखते हुए साफ लगता है कि वह जमानत की हकदार नहीं है। वही, अब उसे जमानत के लिए उच्च अदालत की शरण लेनी होगी।

विज्ञापन


जिला अदालत में दायर याचिका में आरोपी छात्रा के वकील ने कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। वह निर्दोष है। उसे पुलिस ने शुरू में ही गिरफ्तार कर लिया था। यह भी सामने आया है कि उसने किसी भी छात्रा का वीडियो किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं किया है। इतना नहीं नहीं वह खुद इस मामले में पीड़ित है। आरोपी संजीव उसके साथ खेल कर रहा था। 
विज्ञापन


जबकि मामले के सरकारी वकील ने याचिका का शुरू से ही विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि आरोपी छात्रा ने गंभीर अपराध किया है। वह जमानत की हकदार नहीं है। उन्होंने याचिका रद्द करने की गुहार लगाई और कहा कि छात्रा जेल से बाहर जाने पर मामले के सबूतों से भी छेड़छाड़ कर सकती है। अदालत ने सभी तथ्यों को देखने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह मामला अगस्त में सामने आया था। जब यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं ने एक छात्रा उनके बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों काबू कर लिया था। मामला प्रबंधन के ध्यान में लाया गया था। जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो विद्यार्थी संघर्ष की राह पर आ गए थे। 


उन्होंने यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ से पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी भारतीय सेना का जवान है जो कि अभी जेल में है। जबकि इस मामले के दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed