फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh university MBA student died her dead body found in Patiala rao

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा की लाश नहर में मिली: पांच दिन से गायब थी रश्मि, मध्य प्रदेश की रहने वाली थी

Thu, 01 Aug 2024 11:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा रश्मि पांच दिन से गायब थी। वीरवार को उसका शव चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा के पास पटियाला की राव से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Chandigarh university MBA student died her dead body found in Patiala rao
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा के पास वीरवार दोपहर को नहर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाया। जांच करते हुए उसकी पहचान के लिए आसपास के एरिया में पता किया तो पता चला कि 23 साल की युवती रश्मि पांच दिन में पंजाब के नयागांव के पास वाले टांडा गांव से पटियाला राव में बह चुकी थी, जिसके गायब होने की डीडीआर भी नयागांव थाने में दी थी।

विज्ञापन


सारंगपुर थाना पुलिस ने नयागांव की पुलिस की इसको सूचना दी। जिसके बाद नयागांव की पुलिस युवती के परिजनों को लेकर सारंगपुर थाना पहुंची। चंडीगढ़ की सारंगपुर पुलिस थाना ने पंजाब पुलिस और मध्यप्रदेश से आए युवती रश्मि के परिजनों को शव सौंप दिया था। वहीं नयागांव पुलिस ने अब शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में सारंगपुर थाना पुलिस को वीरवार दोपहर सूचना मिली कि पटियाला की राव नदी एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। वहीं, इस बारे में सूचना सभी थानों और पड़ोसी राज्यों को भेज दी है। इसमें पुलिस को पहले की आशंका थी कि जो कुछ दिन पहले पंजाब के नयागांव में पटियाला की राव नदी से युवती बह गई थी, वह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed