फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University formed a five member inquiry committee

मोहाली का वीडियो कांड: अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बनाई पांच सदस्यीय जांच कमेटी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Mon, 19 Sep 2022 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

रविवार को मामले को तूल पकड़ता देख प्रबंधन ने देर रात आधिकारिक सूचना जारी कर आगामी छह दिनों के लिए विवि में छुट्टी की घोषणा कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अतुल बंसल की ओर से जारी मेल में कहा गया है कि अब 25 सितंबर को पहले की तरह शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी।

विज्ञापन
Chandigarh University formed a five member inquiry committee
कैंपस पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी हॉस्टल वीडियो कांड की जांच शुरू कर दी है। विवि की वुमन सेल मामले की जांच करेगी। पांच सदस्यीय जांच टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट विवि प्रबंधन को सौंपेगी। हॉस्टल से वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार रात को हुए बवाल में एडीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही की बात कही थी। इसके तत्काल बाद ही विवि प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी को प्रकरण के शुरू होने से लेकर बवाल होने तक का ब्योरा मांगा गया है। पीड़ित छात्राओं से बातचीत के बाद उनका बयान भी रिपोर्ट में कमेटी को देना है।  

विज्ञापन


इन बिंदुओं पर विवि की कमेटी करेगी जांच 

  • कितनी छात्राएं घटना से प्रभावित हुईं
  • वास्तव में कोई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है या नहीं
  • हॉस्टल के अंदर के जो वीडियो वायरल हुए वह किसने बनाए और किसने भेजे
  • इन वीडियो को लेकर कैसे इतना बड़ा बवाल हुआ
  • क्या छात्राओं ने पहले इस संबंध में कोई शिकायत की थी
  • पूरे प्रकरण में वार्डन की क्या भूमिका रही


कई विद्यार्थी अपने घर लौटे
रविवार को मामले को तूल पकड़ता देख प्रबंधन ने देर रात आधिकारिक सूचना जारी कर आगामी छह दिनों के लिए विवि में छुट्टी की घोषणा कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अतुल बंसल की ओर से जारी मेल में कहा गया है कि अब 25 सितंबर को पहले की तरह शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी। छुट्टी का संदेश मिलने के बाद कई विद्यार्थी खुद ही अपना बैग लेकर घर की ओर निकल पड़े, वहीं कुछ के परिजन उन्हें लेने हॉस्टल पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों को यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर ही रुकने को कहा और छात्र-छात्राओं को अपना सामान बाहर लेकर आने को कहा। बिना पहचान पत्र किसी को अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा था। गेट के बाहर भी न किसी से बात करने दिया जा रहा था और न गाड़ियों को रुकने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed