फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University Chairman Satnam Singh Sandhu nominated for Rajya Sabha

Chandigarh: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सतनाम संधू राज्यसभा के लिए नामित, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Tue, 30 Jan 2024 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 03:08 PM IST
सार

2001 में सतनाम संधू ने मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) की नींव रखी थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का गठन किया। विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में एशिया के निजी विश्वविद्यालयों में पहला स्थान मिला।

विज्ञापन
Chandigarh University Chairman Satnam Singh Sandhu nominated for Rajya Sabha
सतनाम संधू - फोटो : twitter

विस्तार

राष्ट्रपति ने सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया है। किसान के बेटे सतनाम सिंह संधू भारत के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं। उन्हें आज राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकित किया गया है।

विज्ञापन


संधू ने 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) की नींव रखी थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का गठन किया। प्रारंभिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करने के कारण चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर संधू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए लाखों छात्रों को वित्तीय मदद देते हैं।
विज्ञापन


वह अपने दो गैर सरकारी संगठनों 'इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन' और न्यू इंडिया डेवलपमेंट (एनआईडी) फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार और सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने घरेलू स्तर पर राष्ट्रीय एकता के लिए अपने प्रयासों से छाप छोड़ी है और विदेशों में प्रवासी भारतीयों के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने संधू को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया-मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सतनाम ने खुद को एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित किया है, जो विभिन्न तरीकों से जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 

पीएम ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और भारतीय प्रवासियों के साथ भी काम किया है। मैं उन्हें उनकी संसदीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि राज्यसभा की कार्यवाही उनके विचारों से समृद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed