फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh under grip of heat wave for past several days

Chandigarh Weather: लू की अब तक की सबसे लंबी लहर से हलकान हुए लोग, 20 जून के बाद से राहत की उम्मीद

Mon, 17 Jun 2024 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:49 AM IST
सार

विशेषज्ञ लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं कि स्थिति और भी खराब होगी। लू अब अधिक और बार-बार आएगी। यह पहले से तेज और अधिक समय तक बनी रहेगी। दरअसल, गर्मी बढ़ने के लिए ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन मुख्य रूप से जिम्मेदार है। जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी की लहरें लंबी, अधिक लगातार और अधिक तीव्र हो रही हैं।

विज्ञापन
Chandigarh under grip of heat wave for past several days
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ पिछले कई दिनों से लू की चपेट में हैं। मई के मध्य से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल की लू अब तक की सबसे लंबी लहर है। अभी राहत भी दूर है। आने वाले कई दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी सताएगी। 20 जून के बाद राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पूरा शहर आसमान से बरस रही आग की वजह से उबल रहा है। लू और आसमान से बरसती हुई आग की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। गर्मी कहर बरपा रही है। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी सब बेहाल हैं। इस बार ही गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 29 मई का दिन इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था। यह भी पहली बार है, जब तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। इस साल की लू अब तक की सबसे लंबी लहर है। 
विज्ञापन


अधिकतम पारा सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, ये भी रिकॉर्ड
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा तापमान रहना यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह बताता है कि शहर में गर्मी किस कदर की भीषण पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। गर्मी दिन में तो कहर बरपा ही रही है, रात में भी राहत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी भीषण गर्मी
सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी न हो तो सुबह 11 बजे से तीन-चार बजे के बीच बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना ही है तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। लोगों को हीट स्ट्रोक से भी बचने की सलाह दी गई है।

अगले चार दिनों का तापमान
तारीख              अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान

18 जून                     45                            33
19 जून                     43                            31
20 जून                     41                            31
21 जून                     41                            30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed