{"_id":"5852c2f24f1c1ba171649794","slug":"chandigarh-transport-undertaking-changed-ac-bus-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTU की एसी बस के किराए में बड़ा बदलाव, देख लिजिए नया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CTU की एसी बस के किराए में बड़ा बदलाव, देख लिजिए नया किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
सीटीयू की एसी बसों का किराया बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू की ओर से ठंड मे एसी बस का किराया नॉन एसी के बराबर कर दिया गया है। यह छूट 15 फरवरी तक दी जाएगी। चंडीगढ़ सीटीयू की ओर से यह फैसला ठंड के मौसम में हर साल लिया जाता है। सीटीयू की लोकल रूट पर 150 से एसी बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में ब्लोअर नहीं चलाया जाता है। इसी कारण इनका किराया सीटीयू की ओर से कम किया गया है।
सीटीयू की नॉन एसी बस का किराया रूट पर 5,10,15 रुपये होता है। वहीं एसी बस का किराया 10,15,20 रुपये होता है। अब सीटीयू की सभी लोकल बसों का किराया 5,10 और 15 रुपये होगा। सीटीयू की ओर से यह फैसला 15 फरवरी तक के लिए लिया गया है। सीटीयू की बसों में रोजाना 2 लाख लोग सफर करते हैं। सीटीयू की ओर से लोकल रूट पर 400 बसें चलाई जाती हैं। यह बसें हर रूट पर 20 मिनट में मिलती है। इसके लिए सीटीयू के डायरेक्टर की ओर से मीटिंग करते हुए यह फैसला लिया गया है।
अब 30 रुपये में बस पास सर्विस
शहर में एसी बसों की बस पास सर्विस 40 रुपये में मिलती है। अब इसे भी घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है। वहीं अब शहर में आने वाले पर्यटकों और लोगों को हर रूट की बस पर 30 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
ठंड में एसी बसों का ब्लोअर नहीं चलने के कारण टिकटऔर पास के दाम नॉन एसी के बराबर कर दिए गए हैं। अब लोग 15 फरवरी तक 30 रुपये में पास बनवाकर सफर कर सकते हैं।
- अमित तलवार, सीटीयू , निदेशक