फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Traffic Police Using Speed Gun to Cut Challan of Without Helmet and Over Speed Driving

सावधान! आ गई स्पीड गन...अब रात में भी बिना हेलमेट और ओवर स्पीड वाहन का कटेगा चालान

Wed, 05 Feb 2020 11:13 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traffic Police Using Speed Gun to Cut Challan of Without Helmet and Over Speed Driving
बिना हेलमेट के ड्राइविंग - फोटो : फाइल फोटो
अगर आप चंडीगढ़ की सड़कों पर रात में बिना हेलमेट या फिर लिमिट से ज्यादा स्पीड पर वाहन दौड़ाएंगे तो चालान भुगतना पड़ेगा, तो जरा संभलकर, क्योंकि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बुधवार से रात में भी स्पीड नाका लगाने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने तीन नाइट विजन के स्पीड गन डिवाइस खरीद लिए हैं, जो अंधेरे में व्हीकल पर बिना हेलमेट पहने और तेजरफ्तार से वाहन दौड़ने वाले चालकों के वाहन 300 मीटर की दूरी से कैच कर उनका चालान करेगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों के अनुसार, यह प्रपोजल पिछले कई साल से लटका था, लेकिन अब दिल्ली की कंपनी से करीब 19 लाख रुपये में यह तीनों स्पीड गन डिवाइस लाया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उनके पास ओवर स्पीड की चेकिंग के लिए पहले से जो डिवाइस हैं, वह रात के अंधेरे में कारगर नहीं होने के कारण तीन नए डिवाइस खरीदे गए हैं। ये डिवाइस अब अंधेरे में 300 मीटर की दूरी से वाहनों की तेजरफ्तार चेक करने की क्षमता रखने के अलावा बिना हेलमेट पहने व्हीकल चला रहे चालकों को पता लगा लेंगे।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर अब जल्द ही ड्रंकन ड्राइव के अलावा स्पीड नाका लगाया जाएगा। हालांकि, यह नाका कब और कहां लगना है कि यह तय सीमा कुछ समय पहले ही उच्चाधिकारियों के निर्देश से लगता है। बता दें कि साल 2019 में तो शहर के अलग-अलग हिस्सों में 8837 ओवर स्पीड के चालान हुए हैं। उच्चाधिकारियों के अनुसार, अगर यह डिवाइस कारगर साबित हुई तो डिवाइस की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के पास इससे पहले दिन में रफ्तार का पता लगाने वाली 9 डिवाइस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं निकल पाएंगे बचकर

हाई टेक्नोलॉजी से लैस नाइट विजन स्पीड गन को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए करीब 200 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ट्रेंड कर किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगर यह डिवाइस कारगर रहा तो इसे और ज्यादा संख्या में खरीदा जाएगा। दक्षिण मार्ग, मध्यमार्ग, उद्योग पथ समेत शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर स्पीड गन का नाका लगाकर वाहनों के रफ्तार रोकने के अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करेगी।

सड़क हादसे में आएगी कमी
हल्लोमाजरा लाइट, रेलवे लाइट, ट्रांसपोर्ट लाइट, हाउसिंग बोर्ड चौक, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-25/38 लाइट, काली बाड़ी लाइट समेत अन्य मुख्य जगहों पर अक्सर देखा गया है कि रात को वाहनों की रफ्तार लिमिट से ज्यादा होती है। जिस कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। ट्रैफिक एक्सपर्ट के अनुसार, देर रात स्पीड नाका लगाने से सड़कों पर हादसों में कमी देखी जा सकेगी।
   
पकड़े जाने पर होगा लाइसेंस रद्द
अगर आप ओवर स्पीड के नाके पर स्पीड लिमिट से ज्यादा पकड़े जाते हैं तो एक जुर्माने के साथ आपका लाइसेंस रद्द हो जाएगा, जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर दो हजार का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा हेलमेट का एक हजार रुपये का चालान है।

इन सड़कों की इतनी स्पीड लिमिट

शहर के अलग सेक्टरों में स्पीड लिमिट के मानक बताएं गए हैं, जिनमें मुख्य सड़कों की में कार की रफ्तार 60 और दो पहिया वाहनों की स्पीड लिमिट 45 रखी गई है। इसके अलावा सेक्टरों से जोड़ती सड़कों पर कार की स्पीड 50 और दो पहिया की 45 है।

वाहन            वी-1/2   वी-3/4    वी-5     वी-6
कार               60        50        40        35
दोपहिया           45        45        40        35

शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट और स्पीड लिमिट से ज्यादा दौड़ने वाले वाहन चालकों का बुधवार से चालान काटा जाएगा।
- शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed