Chandigarh Traffic Police: जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ा था बाइक सवार पुलिसकर्मी, ट्विटर पर हुई शिकायत और कट गया चालान
आशु मलिक के तस्वीर शेयर करने के 16 घंटे बाद बुधवार सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर ट्रैफिक पुलिस ने पुलिसकर्मी का ऑनलाइन चालान काटकर ट्विटर पर आशु मलिक को जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उल्लंघन पर अपने ही विभाग के एक कर्मचारी का चालान किया है। इससे यह भी साबित किया है कि शहर में ट्रैफिक नियम सभी के लिए बराबर हैं। दरअसल बाइक पर सवार पुलिसकर्मी जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ा था, पीछे कार में बैठे एक युवक ने इसकी तस्वीर खींच ली और ट्विटर पर ट्रैफिक पुलिस को टैग कर शिकायत कर दी। पुलिसकर्मी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था, उसका भी पुलिस ने चालान किया है।
मामला मंगलवार का है। शाम पांच बजकर 20 मिनट पर आशु मलिक ने ट्विटर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को टैग कर पुलिसकर्मी की ट्रैफिक नियम तोड़ते एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर मंगलवार की सेक्टर-26 लाइट प्वाइंट पर 2 बजकर 45 मिनट की है। पुलिसकर्मी लालबत्ती होने के बावजूद जेब्रा क्रॉसिंग को पार कर खड़ा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था। पहले ट्रैफिक पुलिस ने तस्वीर साझा करने के लिए आशु मलिक को धन्यवाद दिया और पूछा यह तस्वीर कब की है। आशु ने जवाब में फिर से तारीख और नियम तोड़ने का समय बताया। इस पर सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रो. हरमिंदर धनोवा ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया कि आशु यह जानकारी दे चुका है, क्या टीवीएस (चालान) इश्यू कर दिया गया है या फिर किसी दोस्त को बचाने की कोशिश की जा रही है।
आशु ने कहा- पुलिस ने साबित कर दिया कि कानून सबके लिए एक
आशु मलिक के तस्वीर शेयर करने के 16 घंटे बाद बुधवार सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर ट्रैफिक पुलिस ने पुलिसकर्मी का ऑनलाइन चालान काटकर ट्विटर पर आशु मलिक को जानकारी दी। आशु ने ट्वीट में चंडीगढ़ पुलिस को शुक्रिया करते हुए लिखा कि कानून सबके लिए एक है, ये चंडीगढ़ पुलिस ने साबित कर दिया है। मुझे गर्व है कि हम चंडीगढ़ में हैं और चंडीगढ पुलिस की निगरानी में हैं। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के ट्वीट पर नियम तोड़ने की तस्वीर देखने के तुरंत बाद चालान कर देती है।
अन्य ने कहा- पूर्व एसएसपी होते तो तुरंत होते चालान के आदेश
एक अन्य ट्विटर यूजर करन सिंह ने आशु मलिक के ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय में चंडीगढ़ के पूर्व ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद की बहुत याद आ रही है। अगर वह होते तो अभी तक चालान का आदेश दे देते। तुषार ने लिखा कि इनका चालान नहीं होता क्या, सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। लाडी देओल ने लिखा- कर दो अब तो चालान इश्यू, वॉयलेशन की जगह, तारीख और समय सब बता दिया गया है। अश्वनी कुमार ने लिखा कैमरा सब देखता है, चाहे सीसीटीवी हो या फोन कैमरा।