फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh to host National Hockey Championship for the first time

Chandigarh News: चंडीगढ़ को पहली बार नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी

Sat, 11 May 2024 02:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh to host National Hockey Championship for the first time
चंडीगढ़। शहर के लोगों, हॉकी के खेल से जुड़े लोगों और खिलाड़ियों के लिए खुशी की खबर है कि सिटी ब्यूटीफुल को पहली बार नेशनल हॉकी चैंपियनशिप कराने की मेजबानी मिली है। हॉकी चंडीगढ़ की ओर से हॉकी इंडिया को नेशनल कराने के लिए आग्रह की गई थी, जिसे हॉकी इंडिया ने स्वीकार लिया है। इसके तहत अब हाॅकी चंडीगढ़ की ओर से 23 सितंबर से 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल हाॅकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके मुकाबले 3 अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

हाॅकी चंडीगढ़ के जरनल सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने बताया कि शहर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां पर पहली बार हॉकी की नेशनल चैंपियनशिप होगी। इसके मुकाबले सेक्टर-42 स्थित हाॅकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से 30 के करीब हॉकी टीमें नेशनल का हिस्सा बनेंगी। वहीं, हाॅकी चंडीगढ़ को वर्ष 2023 में नेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सराहना अवाॅर्ड का पुरस्कार भी मिला है। सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने प्रशासन और खेल विभाग से पहली बार शहर को मिली नेशनल को बेहतरीन तरीके से कराने के लिए सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed