फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, The temperature dropped by seven degrees due to rain, there will be relief even today

सात डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

Sat, 18 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, The temperature dropped by seven degrees due to rain, there will be relief even today
चंडीगढ़। कई दिनों तक भीषण गर्मी झेलने के बाद शहरवासी बीते दो दिन से राहत की सांस ले रहे हैं। वीरवार आधी रात के बाद शुक्रवार अल सुबह भी शहर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। सुबह साढ़े तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कुछ घंटे तक जारी रहा। बारिश से तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से शहर के कई इलाकों में सुबह बिजली भी गुल हो गई, जो सुबह 10 बजे के करीब बहाल हुई। वहीं, दिन भर मौसम सुहाना रहा, जिससे पर्यटन स्थलों पर लोग घूमने पहुंचे। लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 21 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली में तापमान 31.9 डिग्री और पंचकूला में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम के करवट लेने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed