{"_id":"5a395be94f1c1bc1678c27bf","slug":"chandigarh-temperature-is-lesser-than-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर चंडीगढ़ में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ेगी, देखिए मौसम का हाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर चंडीगढ़ में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ेगी, देखिए मौसम का हाल...
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Winter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर की रात शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई। इस कारण रात में ठिठुरन बढ़ गई। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान जहां 8.2 रिकार्ड किया गया है। वहीं, शिमला की रात 11.5 डिग्री रिकार्ड की गई है। चंडीगढ़ की रात शिमला से 3.3 डिग्री ठंडी रही है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सबसे अधिक चंडीगढ़ में हैं। इस कारण मौसम में यह बदलाव लगातार हो रहा है। 22 दिसंबर से आसमान में बादल छाएंगे। 25 दिसंबर के बाद हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। बारिश के बाद दिन और रात में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं धुंध भी दिन और रात पडे़गी।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में धूप खिली होने के बाद शहर के पर्यटन स्थल सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन सहित अन्य जगहों पर लोग घूमने निकले। सुखना लेक पर जहां लोगाें ने बोटिंग की। वहीं, शहर के अन्य पर्यटन स्थलों पर लोग सेल्फी खींचते नजर आए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि इस बार क्रिसमस पर चंडीगढ़ शिमला से अधिक ठंडा होने की संभावना है। चंडीगढ़ की रातें अभी शिमला से अधिक ठंड है। पहाड़ों पर अगर बर्फबारी होगी तो उसका असर चंडीगढ़ में पूरी तरह रहेगा। यहां पर ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। वहीं, धुंध के कारण ट्रेनों और फ्लाइटों का संचालन भी बुरी तरह से प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी ठंडक बनी रहेगी। वहीं, मौसम में बारिश के आसार 25 दिसंबर के बाद बने हुए हैं।

यह रहेगा क्रिसमस तक चंडीगढ़ का हाल
Chandigarh winter
यह रहेगा क्रिसमस तक चंडीगढ़ का हाल
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
20 दिसंबर 23 09
21 दिसंबर 23 06
22 दिसंबर 22 07
23 दिसंबर 20 06
24 दिसंबर 22 07
25 दिसंबर 19 05
चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह हावी है। यहां पर दिन और रात दोनों ठंड होंगे। इस बार शिमला से अधिक ठंडा चंडीगढ़ क्रिसमस पर होने की संभावना बनी हुई है। वहीं रातें चंडीगढ़ की लगातार सर्द हो जाएंगी।
सुरेंद्र पाल, निदेशक, चंडीगढ़ मौसम विभाग