{"_id":"60408ed4831f82669813bc4a","slug":"chandigarh-teachers-protest-against-new-pay-scale-of-assistant-professors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक प्रोफेसरों के नए वेतनमान के विरोध में उतरे शिक्षक, पीयू में नारेबाजी, सरकार को दी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक प्रोफेसरों के नए वेतनमान के विरोध में उतरे शिक्षक, पीयू में नारेबाजी, सरकार को दी चेतावनी
Thu, 04 Mar 2021 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में सहायक प्रोफेसरों के नए वेतनमान के आदेश जारी करने के विरोध में पंजाब के कॉलेजों के शिक्षक और पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी और पंजाब के कॉलेजों के शिक्षक गुरुवार को पीयू में सुबह एकत्रित हुए। इस दौरान नए वेतनमान आदेश से होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि इस नए वेतनमान आदेश से शिक्षकों को 3 साल बाद नुकसान होगा और उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ भी पूरा नहीं मिल पाएगा। साथ ही पिछली सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
शिक्षकों ने एक आवाज में कहा कि पंजाब सरकार यह आदेश वापस ले, अन्यथा वे आंदोलन उग्र करेंगे। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी की।