फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Tamjara Club, shot, food bill, ambala

तमजारा क्लब में गुंडागर्दी, खाने का बिल मांगा को चला दी गोली-

Tue, 07 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Tamjara Club, shot, food bill, ambala
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एक स्थित तमजारा क्लब में रविवार देर रात करीब एक बजे पांच युवकों ने हवाई फायरिंग कर हड़कंप मचा दिया। क्लब में इन युवकों ने पहले खाना खाया और जब बिल देने की बारी आई तो पूरा पैसा न देकर धौंस जमाने लगे। इस पर हंगामा हो गया। क्लब प्रबंधक व कर्मचारियों के साथ युवकों की बहस हुई और जब बात बढ़ी तो युवकों ने बिल तो चुका दिया लेकिन जाते-जाते हवाई फायरिंग कर दी। क्लब प्रबंधकों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्लब के प्रबंधक रतन चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी वीरेंद्र के साथ रविवार रात क्लब में चार अन्य युवक पहुंचे। खाने-पीने के बाद पांचों बिल चुकाने से आनाकानी करने लगे और बहस शुरू कर दी। हंगामे के बाद युवकों ने बिल चुका दिया लेकिन जाते समय उनमें से एक युवक कार से बंदूक निकालकर लाया और हवाई फायर कर दहशत फैला दी और भाग निकले। बताया जा रहा है कि आरोपी अंबाला से आए थे। इनमें से वीरेंद्र व अन्य युवक पहले भी तमजारा क्लब आते रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात पांचों ने क्लब में खाने-पीने के बाद बिल की रकम से पांच सौ रुपये कम दिए। इस पर प्रबंधन ने पूरा बिल मांगा तो धौंस जमाने लगे। इसके बाद क्लब के बाउंसर भी आ गए और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन युवकों ने बात नहीं सुनी। हंगामा बढ़ा तो युवकों ने पूरा बिल भर दिया लेकिन इस बीच एक युवक अपनी गाड़ी से बंदूक ले आया और हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। सूचना पर एएसआई अनिल कुमार पहुंचे और क्लब प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने क्लब रजिस्टर में दी गई जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और युवकों की गाड़ी के नंबर के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया। बाकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 नंबर पर नहीं लगी कॉल, थाने में फोन कर बुलाई पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, क्लब प्रबंधक रतन चंद ने फायरिंग की सूचना देने के लिए पुलिस को 112
नंबर कॉल किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद थाने में फोन कर पुलिस बुलाई गई। उधर, देर रात तक क्लब खोलने पर पुलिस क्लब संचालकों पर भी कार्रवाई कर सकती है। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
औद्योगिक क्षेत्र में 18 दिन में हुई तीन बड़ी वारदातें
बता दें कि 18 दिन में औद्योगिक क्षेत्र में तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। 18 नवंबर को सेक्टर-28 निवासी अपराजिता से गन प्वाइंट सोने के गहने लूटे। उसके छह दिन बाद लुटेरों को ढूंढने गए औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में तैनात पुलिस पर उसी लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसने अपराजिता से लूट की थी। गोली होमगार्ड प्रकाश नेगी के पेट में लगी। इस मामले में अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, रविवार रात को तमजारा क्लब के बाहर फायरिंग कर दी गई।

मॉब क्लब के बाहर फायरिंग करने वाले गिरफ्त से बाहर
सेक्टर-26 के मॉब क्लब के बाहर 31 अक्तूबर 2021 की देर रात पार्किंग में सिमरन नाम के युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed