फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh tableau will be seen on the Kartavya path after 0 years

गणतंत्र दिवस: 10 साल बाद कर्तव्य पथ पर दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी, पीएम मोदी का सपना; दिल्ली में बनकर तैयार

Fri, 24 Jan 2025 05:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2025 05:20 PM IST
सार

26 जनवरी पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर चंडीगढ़ की झांकी भी दिखेगी। इस बार 10 साल का यह सूखा भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि अंतिम बार 2014 में गणतंत्र दिवस की परेड में सिटी ब्यूटीफुल की झांकी देखी गई थी।  

विज्ञापन
Chandigarh tableau will be seen on the Kartavya path after 0 years
चंडीगढ़ की झांकी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

10 साल बाद 26 जनवरी को सिटी ब्यूटीफुल की झांकी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नजर आएगी। यूटी प्रशासन ने "स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास" थीम पर झांकी तैयार कर ली है। थीम में प्रस्तावित किया गया है कि यहां जपानी गार्डन, नेक चंद का रॉक गार्डन, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जैसी संरचनाएं हैं। ये शहर मॉडल सोलर सिटी बन रहा है, जो पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है। 
विज्ञापन




थीम में पब्लिक बाइक शेयरिंग को भी दिखाया जाएगा। इस झांकी को दिल्ली में तैयार किया गया है। चंडीगढ़ देश के उन 15 राज्य और यूटी में शामिल है, जिनकी झांकियों को 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर शोकेस करने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ को ये मौका 10 साल बाद मिला है। आखिरी बार वर्ष 2014 में चंडीगढ़ की झांकी नजर आई थी। पिछले कई वर्षों से प्रशासन ने कई थीम पर केंद्र को झांकियों के मॉडल भेजे लेकिन किसी का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed