{"_id":"5fdb392a8ebc3e3c71596c9a","slug":"chandigarh-table-tennis-player-will-return-his-award-for-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में जीवन रक्षक पदक लौटाएंगे चंडीगढ़ के पैराओलंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में जीवन रक्षक पदक लौटाएंगे चंडीगढ़ के पैराओलंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी
Thu, 17 Dec 2020 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
अपने अवार्ड दिखाते मुकेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के समर्थन में लगातार अलग-अलग शख्सियतों की तरफ से अपने पुरस्कार सरकार को वापस किए जा रहे हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। चंडीगढ़ के पैराओलंपिक अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मुकेश कुमार को 2004 में राष्ट्रपति से जीवन रक्षक पदक दिया गया था।
विज्ञापन
अब मुकेश किसानों के समर्थन में यह पदक वापस करेंगे। मूल रूप से भिवानी के रहने वाले मुकेश कुमार अब गन्ने की ट्राली लेकर किसानों के समर्थन में लंगर लगाने जा रहे हैं। मुकेश कुमार का कहना है कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनेगी तो वह आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में, समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिले अवार्ड भी वापस कर देंगे।
विज्ञापन
बच्चे को बचाते हुए कटा था एक पैर
कई साल पहले टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे मुकेश ट्रैक में अचानक पहुंचे बच्चे को बचाते हुए उसकी चपेट में आ गए और उन्हें अपना एक पांव खोना पड़ा। इसके बावजूद मुकेश ने हिम्मत नहीं छोड़ी और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। आज मुकेश नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुकेश की सफलताएं
मुकेश इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में खेलते हुए कई पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने नेशनल में 14 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 7 ब्रोंज मेडल जीते हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल स्तर पर भी मुकेश 6 गोल्ड, 10 सिल्वर, 14 ब्रोंज मेडल जीत चुके हैं। मुकेश कुमार का कहना है कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनेगी तो वह आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में, समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिले अवार्ड भी वापस कर देंगे।