फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh stalking case, vikas barala bail petition dismissed by district court

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः विकास बराला को कोर्ट ने दिया झटका, अभी जेल में ही रहेगा

Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala bail petition dismissed by district court
Vikas Barala Arrested
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को कोर्ट ने झटक दिया है, दोनों को अभी जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को मामले में जिला अदालत में सुनवाई है। दोनों ने शुक्रवार को जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जो खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन


मामले में कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा था, लेकिन पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने पंचकूला हिंसा का हवाला देकर कुछ समय देने को कहा था। कोर्ट ने इस अपील को मंजूर करते हुए मंगलवार को जवाब दायर करने को कहा था। मंगलवार को सुनवाई हुई तो जवाब पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विकास बराला और आशीष की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में एडीशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बलजिंदर पाल सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला- आईएएस की बेटी का पीछा किया

chandigarh stalking case, vikas barala bail petition dismissed by district court
Vikas Barala
4 अगस्त 2017 देर रात 12.15 बजे सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का सेक्टर-7 पेट्रोल पंप से सफारी कार में विकास बराला और आशीष ने पीछा किया। इसी रात 12.40 बजे साहसी युवती की सूचना पाते ही पुलिस की पीसीआर ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया।

देर रात 1.20 बजे हरियाणा के आईएएस अधिकारी अपनी बेटी के साथ शिकायत करवाने के लिए सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शनिवार(5 अगस्त) सुबह 10 बजे हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर राजनीतिक गलियारों और मीडिया तक पहुंची। इसी दौरान साहसी युवती ने भी अपबिती घटना की जानकारी फेसबुक पर डाली।

तीन बजे पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए गए। शनिवार दोपहर 4.20 बजे बजे पुलिस ने कमजोर धाराओं के साथ आरोपी युवकों ने पंचकूला निवासी एवं भाजपा ने कृष्ण ढुल्ल की गारंटी पर जमानत दे दी।

जमानत के बाद सोशल मीडिया पर किरकिरी होने लगी

chandigarh stalking case, vikas barala bail petition dismissed by district court
Vikas Barala Arrested
रविवार (6 अगस्त) कमजोर धाराएं लगाने और थाने से आरोपियों को जमानत मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लोगों ने भाजपा और आरोपी युवकों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद साहसी लड़की और उकने पिता भी खुलकर मीडिया के समक्ष आ गए और उन्होंने ने भी कमजोर धाराओं को लेकर सवाल उठाए।

पुलिस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब होने से पुलिस की किरकिरी बढ़ गई और हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष पर विरोधी दलों ने इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के साथ साथ हरियाणा में भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।

सोमवार (7 अगस्त) को चंडीगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी द्वारा लड़कियों पर दिए गए बयान पर लोगों का रोष और बढ़ गया। इसी दिन हरियाणा के पार्टी प्रभारी अनिल जैन ने ट्विटर पर कहा कि सुभाष बराला पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और बराला अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे लेकिन रोष बढ़ने के बाद जैन को ट्विटर से यह पोस्ट हटाना पड़ा।

जब पुलिस की किरकिरी चार तरफ से होने लगी और उनकी कारगुजारी पर सवाल उठने लगे तो आखिरकार पुलिस के एसएसपी डा. ईश सिंघल को बचाव के लिए प्रैसवार्ता बुलानी पड़ी लेकिन मीडिया के सवालों से एसएसपी प्रैस कांफ्रेस में बीच में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का रोष और बढ़ गया।

मामला बढ़ता देखकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

chandigarh stalking case, vikas barala bail petition dismissed by district court
Vikas Barala
मंगलवार(8 अगस्त) को चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरे मामले की गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी टफुटेज जारी की जिससे पता चला कि आरोपी युवकों ने साहनी युवकों का पीछा किया था। सोशल मीडिया पर लोगों का रोष और बढ़ गया।

पंचकूला, चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा के कई जिलों में विरोधी दलों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस डीजीपी की सलाहकार परिमल राय के साथ बैठक हुई। मंगलवार शाम को ही प्रशासन ने किरकिरी से बचने के लिए निर्णय लिया कि आरोपी युवकों को फिर से बुलाकर अपहरण के प्रयास के धाराएं जोड़ी जाएगी। ऐसे में आरोपी युवकों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है और नोटिस तैयार किए गए। नोटिस भिजवाये गए, लेकिन लेने से इंकार हो गया।

बुधवार (9 अगस्त) सुबह आरोपी युवकों के घरों के बाहर नोटिस चिपका गए और उन्हें 11 बजे पुलिस थाने में पेश होने की हिदायत दी गई, पर वे दोपहर में पहुंचे। फिर दो घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में गैर जमानती धाराएं जोड़ दीं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तब से दोनों जेल में हैं और कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed