{"_id":"5e27622a8ebc3e4ae64c2529","slug":"chandigarh-sports-cricket-chandigarh-news-pkl363924962","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलसीई ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलसीई ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन (डीएलसीई) ने वाईएससीसीए को 38 रनों से हराकर इंडिया बोल-पापुलेशन कंट्रोल क्रिकेट ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमाया। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में खेले गए मुकाबले में डीएलसी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरविंदर नैन की 45 गेंदों पर नाबाद 74 रन और हरशूल के 31 रन और नरेंदर सिंह के नाबाद 25 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। वाईएससीसीए की ओर से सोनू ने 22 रन देकर 2 विकेट और कमल ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईएससीसीए की पूरी टीम 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। इसमें विपन अरोड़ा ने 38 रन और कमल ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली। विजेता टीम की ओर से हरविंदर नैन, नरेंदर सिंह, चांदी राम और आनंद ने 2-2 विकेट झटके। फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने की बदौलत हरविंदर नैन को मैन आफ द मैच अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।