फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Skating Rink of Village dhelpur will host national championship

अच्छी खबर : चंडीगढ़ के ढेलपुर में बने स्केटिंग रिंक को मिली नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी 

Mon, 08 Mar 2021 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 04:45 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ के गांव ढेलपुर में बना है उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक 
  • इस स्केटिंग रिंक को मिली है नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी 
  • 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता 

विज्ञापन
Chandigarh : Skating Rink of Village dhelpur will host national championship
गांव ढेलपुर में बना स्केटिंग रिंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव ढेलपुर में उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक बना हुआ है। अब इस स्केटिंग रिंक को नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। लांडरां-बनूड रोड के पास स्नेटा के गांव ढेलपुर में स्केटिंग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं। यहां विदेशी स्केटिंग रिंक की तर्ज पर रेसिंग का 200 मीटर का पैराबॉलिक ट्रैक बनाया गया है। 

विज्ञापन


ओपन एरिया में दो एकड़ जमीन पर बना यह स्केटिंग रिंक देश का सबसे बड़ा रेसिंग ट्रैक है। इस ट्रैक पर 200, 500, 1000 मीटर रेस के साथ 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की रेस में खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। अब 25 साल के इंतजार के बाद इस स्केटिंग रिंक को नेशनल चैंपियनशिप कराने की मेजबानी मिली है। 
विज्ञापन



कोच हरकिरण सिंह निप्पी बताया कि इससे पहले ट्राइसिटी और आसपास स्केटिंग का कोई खास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। उत्तरी क्षेत्र के स्केटिंग खिलाड़ियों को नेशनल की तैयारियों के लिए दक्षिण भारत में बने स्केटिंग रिंक में अभ्यास करने जाना पड़ता था। इसमें एक खिलाड़ी के अभिभावक के एक लाख से अधिक रुपये खर्च हो जाते थे। अब यहां पर इंटरनेशनल लेवल का स्केटिंग रिंक बनने से उत्तर भारत के खिलाड़ियों को साउथ और अन्य जगहों पर अभ्यास के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बना इंटरनेशनल लेवल का रिंक
हरकिरण सिंह निप्पी ने बताया कि वह वर्ष 2003 में साउथ अमेरिका में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भारत की टीम के कप्तान रहे हैं और चंडीगढ़ के रहने वाले है। एक स्केटिंग खिलाड़ी के अभिभावक रणजीत सिंह से मुलाकात कर उन्होंने इस बारे में चिंता जताई। रणजीत सिंह ने डेढ़ करोड़ की जमीन खरीद कर उस पर स्केटिंग रिंक बनवा दिया। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने यहां लगातार दौरा किया और उनके मापदंडों के अनुसार इस स्केटिंग रिंक को बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed