{"_id":"78e6ba48493b003486ac77f2caaada85","slug":"chandigarh-sippy-murder-case-court-hearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिप्पी मर्डरी केस: पुलिस याचिका पर सुनवाई 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप्पी मर्डरी केस: पुलिस याचिका पर सुनवाई 19 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिप्पी मर्डर केस में यूटी पुलिस की ओर से जिला अदालत में दायर अर्जी पर एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई अब 19 को होगी।
विज्ञापन
मामले में संदिग्ध युवती के वकील ने कोर्ट से कहा कि पुलिस की ओर से दायर पॉलिग्राफ टेस्ट की याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि केस अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
ऐसे में पुलिस की अर्जी का कोई औचित्य नहीं रह जाता। सीबीआई केस में अपने स्तर पर जांच करेगी। वहीं, सरकारी वकील की ओर से कहा गया कि फिलहाल कोर्ट को केस सीबीआई को ट्रांसफर होने संबंधी कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए कोर्ट ने याचिका पर 19 फरवरी तक के लिए सुनवाई टाल दी है।
विज्ञापन
बता दें कि यूटी प्रशासक के आदेश पर सिप्पी मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश हो चुकी है। बीते वर्ष 20 सितंबर को सिप्पी का सेक्टर-27 के एक पार्क में शव मिला था। उसकी गोली मार हत्या की गई थी।
विज्ञापन