{"_id":"6353be793b83a55a0f30c56f","slug":"chandigarh-shopkeepers-ready-for-business-on-dhanteras-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2022: दो दिन धनतेरस होने से खिले दुकानदारों के चेहरे, कोरोना में हुए घाटे से उबरने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2022: दो दिन धनतेरस होने से खिले दुकानदारों के चेहरे, कोरोना में हुए घाटे से उबरने की उम्मीद
Sat, 22 Oct 2022 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 03:34 PM IST
सार
बर्तन के दुकानदारों ने बताया कि दो दिन धनतेरस होने की वजह से काफी खुशी हो रही है। लग रहा है कि कोरोना में हुए घाटे की थोड़ी बहुत भरपाई हो जाएगी। कुछ लोग शनिवार को धनतेरस मना रहे हैं इसलिए वह खरीदारी करने आएंगे, लेकिन ज्यादा भीड़ रविवार को ही रहेगी।
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार धनतेरस दो दिन होने के कारण बर्तन और ज्वैलरी के दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि कोरोना की वजह से हुए घाटे से वह उबर जाएंगे। चंडीगढ़ में बर्तन और ज्वैलरी की दुकानों पर सजावट हो चुकी है। साथ ही ग्राहकों को कोई परेशानी न हो उनकी आवभगत के लिए कर्मचारियों का विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
इस दिवाली पर ट्राइसिटी के मार्केट गुलजार हैं। सेक्टर-19, सेक्टर-22 और प्लाजा सेक्टर-17 के अलावा मॉल्स में खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर गाड़ियों के लिए तो लोगों ने सबसे ज्यादा रविवार को ही समय तय किया है। कुछ लोगों ने विशेष रूप से शनिवार का दिन बदलकर रविवार करवाया है।
विज्ञापन
कोरोना की काली छाया से उबरकर पहली बार मार्केट पूरी तरह से पटरी पर है। न कोई मास्क और न कोई रोकटोक के लोग पूरी उत्साह के साथ मार्केट में खरीदारी कर रहे हैं। सेक्टर-19, 20, 22, 18, मनीमाजरा सहित प्रमुख मार्केटों में लोगों की अच्छीखासी भीड़ है। यहां सिर्फ ट्राइसिटी के लोग ही नहीं, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के लिए भी खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, फोटो, कपड़े आदि की खरीदारी जमकर हो रही है। बर्तन के दुकानदारों ने बताया कि दो दिन धनतेरस होने की वजह से काफी खुशी हो रही है। लग रहा है कि कोरोना में हुए घाटे की थोड़ी बहुत भरपाई हो जाएगी। कुछ लोग शनिवार को धनतेरस मना रहे हैं इसलिए वह खरीदारी करने आएंगे, लेकिन ज्यादा भीड़ रविवार को ही रहेगी। इसी तरह ज्वैलरी की दुकानों में भी तैयारी पूरी की गई है। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ हर ग्राहक की सुविधा को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। ज्वैलरी मार्केट में तो पिछले साल भी ठीकठाक व्यवसाय हुआ था। ऑटो मोबाइल सेक्टर में बर्केले के शोरूम में रविवार को ही 25 गाड़ियों की डिलीवरी होनी है, वहीं हुंडई के शोरूम में शनिवार और रविवार को मिलाकर 60 गाड़ियों की डिलीवरी होगी।
धरतेरस पर इस बार होगा बढ़िया कारोबार
दो साल के कोविड काल के बाद इस बार धनतेरस पर सोने का व्यापार की बड़ी उम्मीद है। बाजार में लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। धनतेरस पर लोगों द्वारा सोने, चांदी, हीरे के आभूषणा बनने की बुकिंग से दुकानदारों में खुशी का माहौल है। पिछले दो सालों की भरपाई इस बार धनतेरस पर जरूर होगी। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार कि दीपावाली भी बढ़िया कारोबार लेकर आएगी। -सुरेंद्र बब्बर मस्तू, कालाजी ज्वैलर्स, मनीमाजरा