{"_id":"6965bf767118354d550d30c4","slug":"chandigarh-shivers-in-record-breaking-cold-dense-fog-reduces-visibility-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकाॅर्डतोड़ ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़: घनी धुंध से दृश्यता घटी, अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकाॅर्डतोड़ ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़: घनी धुंध से दृश्यता घटी, अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
Tue, 13 Jan 2026 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:14 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट घोषित किया है वहीं, 14 से लेकर 17 जनवरी तक यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक शीतलहर का अनुमान है। चंडीगढ़ में धुंध की वजह से सोमवार को दो उड़ान बाधित रहीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार को घनी धुंध के साथ दिन निकला। ठंड रिकाॅर्ड तोड़ने लगी है। सोमवार को न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के समय चंडीगढ़ में जबरदस्त धुंध रही। चंडीगढ़ में तीन वर्ष बाद ऐसी स्थिति बनी है कि 12 जनवरी को पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं, अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट घोषित किया है वहीं, 14 से लेकर 17 जनवरी तक यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक शीतलहर का अनुमान है। चंडीगढ़ में धुंध की वजह से सोमवार को दो उड़ान बाधित रहीं। यह दोनों उड़ान जयपुर आने और जाने वाली थीं। सोमवार को गलन इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने सुबह से ही अलाव जला लिए थे। कुछ समय के लिए धूप भी खिली पर ठंड इससे कम नही हुई। गलन की स्थिति पूरे दिन बरकरार रही।
विज्ञापन
ठंड अब तेजी के साथ बढ़ रही है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। शीतलहर की आशंका है। इसके साथ ही कई स्थानों पर धुंध बढ़ सकती है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग