फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's winning order continues, defeating Sikkim by nine wickets

चंडीगढ़ का विजयी क्रम जारी, सिक्किम को नौ विकेट से हराया

Sun, 08 Mar 2020 02:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's winning order continues, defeating Sikkim by nine wickets
चंडीगढ़। पारुल सैनी द्वारा लिए चार विकेटों की बदौलत चंडीगढ़ ने पुडुचेरी में खेली जा रही वुमेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी के एक मैच में सिक्किम को नौ विकेट से हरा अपने विजयी क्रम को जारी रखा है। चंडीगढ़ की टूर्नामेंट में यह सातवीं जीत थी और अब वह 28 अंकों के साथ पहली बार टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर काबिज है। टीम अपना अगला मैच 9 मार्च को मिजोरम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

सिक्किम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों में कप्तान अनन्या उपेंद्रन और शिरिंग लेप्चा ने 33 रनों की साझेदारी की। पारी के 17वें ओवर में प्रियंका गुलेरिया ने कप्तान अनन्या को 19 के निजी स्कोर पर आउट किया। तीन रन बाद ही अगले ओवर में शिरिंग लेप्चा भी आउट हो गईं। उन्हें 11 के निजी स्कोर पर कुमारी शिबी ने आउट किया। पारी उस समय लड़खड़ाती नजर आई जब स्कोर तीन विकेट खोकर 38 रन हुआ। सिक्किम की हालत और अधिक नाजुक हो गई जब नंदिनी शर्मा ने काफी देर से टिकी 37 गेंदों पर 10 रन बना चुकी अर्चना को आउट किया। पचास के टीम स्कोर पर दो विकेट और गिरे। पहले नंदिनी शर्मा ने शुभी पांडेय (0) को आउट किया जिसके बाद पारुल सैनी ने सोनम यांगजम को एक के निजी स्कोर पर आउट किया। इस समय टीम का स्कोर छह विकेट खोकर पचास रन था।
विज्ञापन

36वें ओवर में पारुल ने एक बार फिर वापसी की और इस बार मुन्नू को चार के निजी स्कोर पर आउट किया और स्कोर सात विकेट पर 66 रन था। डिचेन ओंसमू ने कुछ समय तक गेंदबाजों का धैर्य बांधे रखा, परंतु पारुल ने उन्हें 18 के निजी स्कोर पर आउट किया। पारुल ने अपना चौथा विकेट पूरनी माया (11) के रूप में चटकाया, जबकि रजनी देवी ने श्रृष्टि राय को शून्य पर आउट कर 43वें ओवर में सिक्किम की पूरी टीम 93 रन पर समेट दी। पारुल सैनी ने 16 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा और प्रियंका गुलेरिया ने दो-दो विकेट चटकाए। रजनी देवी और कुमारी शिबी को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में चंडीगढ़ ने मोनिका पांडेय (12) का विकेट खोकर नाबाद बल्लेबाज मनीशा बधन 30 और प्रियंका गुलेरिया 25 की मदद से दिए लक्ष्य को 21वें ओवर में ही भेद लिया। टीम को 27 रन अतिरिक्त के रूप में प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed