फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's horticulture department is not serious on preparing gap filling of trees

पेड़ों की गैप फिलिंग की तैयारी पर गंभीर नहीं चंडीगढ़ का उद्यान विभाग

Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's horticulture department is not serious on preparing gap filling of trees
चंडीगढ़। गैप फिलिंग की तैयारियों पर चंडीगढ़ का उद्यान विभाग गंभीर नहीं है। आलम यह है कि शहर की सभी सड़कों पर पेड़ों के बीच की गैप फिलिंग की जानी है, लेकिन अभी तक पिट (गड्ढे) तैयार नहीं किए गए हैं और न ही उनमें खाद डालने का कोई प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू की जाएंगी। आपको बता दें कि प्रति वर्ष शहर में बारिश और तेज हवाओं के अतिरिक्त किसी अन्य वजह से पेड़ के समाप्त होने के बाद हुई गैप फिलिंग किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए यूटी प्रशासन की ओर से नगर निगम की ओर से पौध रोपित करने के लिए प्रतिवर्ष पिट खोदकर उसमें खाद डाली जाती है। इस वर्ष मानसून आने में दो दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक शहर में गैप फिलिंग को लेकर कोई तैयारियां नहीं दिख रही हैं। जानकारों की मानें तो पौधों को बचाने के लिए मानसून से पहले यह प्रक्रिया पूरी की जानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

क्या है नोटिफिकेशन
यूटी प्रशासन के नोटिफिकेशन के अनुसार पेड़ के समाप्त होने के बाद जो जगह खाली हुई है, उसमें उसी प्रजाति का पौधा रोपित किया जाना चाहिए जो वहां पहले से मौजूद था। इसके बाद भी नोटिफिकेशन के अनुरुप चंडीगढ़ में कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम अंतर्गत आने वाली अधिकांश सड़कों पर गैप फिलिंग की आवश्यकता है। विभाग जुलाई के पहले सप्ताह में इसको लेकर तैयारियां शुरू करेगा। -केपी सिंह, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, नगर निगम
गैप फिलिंग को लेकर यूटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -प्रवेश शर्मा, अधिशासी अभियंता (ईई) यूटी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed