{"_id":"5e5d6e478ebc3eeb6c1bc5e9","slug":"chandigarh-s-fifth-consecutive-win-meghalaya-all-out-for-54-chandigarh-news-pkl368389551","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की लगातार पांचवीं जीत, मेघालय 54 रन पर ऑलआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की लगातार पांचवीं जीत, मेघालय 54 रन पर ऑलआउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पुडुचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई वुमेंस अंडर-23 वन डे टूर्नामेंट में कप्तान अमनजोत कौर और प्रियंका गुलेरिया की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ ने मेघालय को 149 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।
चंडीगढ़ के दिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय की पूरी टीम 26वें ओवर में मात्र 54 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ चंडीगढ़ के अब कुल 20 अंक हो गए है। टीम अपना छठवां मैच पांच मार्च को मणिपुर के खिलाफ खेलेगी।
टॉस जीत कर चंडीगढ़ की कप्तान अमनजोत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन सलामी बल्लेबाज दिव्या शर्मा टीम को ठोस शुरुआत नहीं दे सकी। उसे चार रन पर दायेका ने रन आउट किया। 11 रन पर एक विकेट के नुकसान से टीम ने अभी संभलने की कोशिश ही की थी कि वंदना महाजन ने पारुल सैनी को दो रन पर क्लीन बोल्ड करके टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 17 रन कर दिया। नौवें ओवर में उतरी कप्तान अमनजोत कौर ने सलामी बल्लेबाज मोनिका पांडेय के साथ हुए नुकसान की भरपाई की और लगभग 19 ओवरों में 67 रन की सांझेदारी की। इसके बाद 28वें ओवर में सधी हुई बल्लेबाजी कर रही मोनिका पांडेय 32 रन पर पिंकी चंदा का शिकार हुई। इस समय स्कोर तीन विकेट खोकर 84 रन था।
विज्ञापन
कप्तान अमनजोत ने एक बार फिर प्रियंका गुलेरिया के साथ बढ़िया तालमेल दिखाया और महत्वपूर्ण 60 रन की साझेदारी बनाई। इसी बीच अमनजोत ने 70 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद प्रियंका गुलेरिया ने भी 62 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया। 62 रन पर खेल रही कप्तान अमनजोत कौर एक और रन चुराने के एवज में दायेका की सटीक थ्रो का शिकार हुई। 82 गेंदों की पारी में अमनजोत कौर ने नौ चौके जड़े। इस समय स्कोर 41वें ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन था। इसके दस रन बाद ही रजनी देवी एक रन पर गेंदबाज वंदना महाजन को रिटर्न कैच थमा बैठी जबकि 43 ओवर में अंबिका (1) को डीडी दत्ता ने आउट किया। 43वें ओवर तक चंडीगढ़ का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 155 रन था। टीम के 166 रन पर नंदिनी शर्मा (6) वंदना महाजन का तीसरा शिकार बनी। 70 गेंदें खेल नाबाद 64 रन बनाने वाली प्रियंका गुलेरिया और नाबाद 12 रन जुटाने वाली शिवांगी के प्रयासों की बदौलत चंडीगढ़ ने निर्धारित पचास ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 203 रन जुटाए। विपक्षी टीम की ओर से वंदना महाजन ने तीस रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
पारूल और शिबी की गेंदबाजी से 149 रन के अंतर से जीता चंडीगढ़
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय टीम की शुरुआत सही नहीं रही। कप्तान अमनजोत ने एवरिल सेलजिया को शून्य रन पर आउट किया। इसके बाद नंदिनी शर्मा ने हाजोंग को एक रन पर आउट कर दिया। तब टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 18 रन था। साई पुरानदेर और रजिया अहमद पारी को संवारने का काम कर ही रही थी कि 12वें ओवर में 33 रन के टीम स्कोर पर प्रियंका गुलेरिया ने अपनी ही गेंद पर रजिया (5) का कैच लपका। इसके बाद पारी के सर्वाधिक स्कोर 23 रन पर खेल रही साई पुरानदेर को 19वें ओवर में फील्ड पर बाधा डालने के जुर्म में अंपायर ने आउट करार दे दिया। इस समय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 43 रन था। अगले 11 रन पर टीम ने अपने छह विकेट खोए। पारुल सैनी ने वंदना महाजन (7), दायेका (5) और अजिमा (4) को सस्ते में निपटाया जबकि कुमारी शिबी ने रिती और जाबा को शून्य के स्कोर पर आउट किया। डीडी दत्ता चोटिल होने के चलते बैटिंग के लिए नहीं उतरी और इस तरह 26वें ओवर में पूरी टीम 54 रन पर सिमट गई। पारूल सैनी ने चार रन देकर तीन विकेट लिए जबकि कुमारी शिबी ने सात रन देकर दो विकेट लिए।