फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's daughter Anjum Moudgil's name proposed for Khel Ratna

चंडीगढ़ की बेटी अंजुम मौदगिल का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित

Mon, 28 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's daughter Anjum Moudgil's name proposed for Khel Ratna
चंडीगढ़। शहर की बेटी व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल का नाम देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया गया है। यह खबर सुनकर अंजुम के परिवार में खुशी का माहौल है। मां शुभ मोदगिल और पिता सुदर्शन मोदगिल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी अंजुम का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अवार्ड नहीं मिल सका, जिससे थोड़ी निराशा हुई लेकिन इस बार फिर से इस अवार्ड के लिए अंजुम का नाम प्रस्तावित होने से उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह पुरस्कार हमारे लिए किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं होगा। साथ ही इस पुरस्कार से अंजुम का हौसला भी दोगुना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि अंजुम मोदगिल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजी दल की उम्मीदों में से हैं।
ओलंपिक से पहले क्रोएशिया में तैयारी कर रहीं अंजुम
टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय निशानेबाज दल क्रोएशिया में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर ओलंपिक की तैयारियों में जुटा है। अंजुम इस टीम का अहम हिस्सा हैं। यहां पर वह अपनी निशानेबाजी को और मजबूत कर रहीं हैं। यह चैंपियनशिप एक अभ्यास की तरह है। वहां से दल सीधे टोक्यो रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुम मोदगिल की उपलब्धियां
- वर्ष 2018 दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के एकल और टीम मुकाबले में रजत पदक जीता
- वर्ष 2018 ऑस्ट्रेलिया गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 50
मीटर थ्री पोजिशन में रजत पदक जीता
- वर्ष 2017 ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित कॉमनवेल्थ शूटिंग
चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक और 50 मीटर राइफल प्रोन में भी कांस्य पदक जीता
- वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed