फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh rape: recommend case for Fast Track court

दुराचारी पुलिस वालों को कड़ी सजा की मांग को लेकर उबला श्ाहर

Sat, 21 Dec 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh rape: recommend case for Fast Track court

दुराचारी पुलिस वालों को कड़ी सजा की मांग को लेकर भाजपा, यूथ कांग्रेस और बसपा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 के थाने के अंदर जाकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता पहले ही थाने पहुंच चुके थे। भाजपा ने सेक्टर-16 के स्टेडियम चौक पर जाम लगाया। वहां पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और गाड़ी की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर खूब धक्का-मुक्का और कहासुनी हुई। स्टेडियम चौक पर जाम लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रधान संजय टंडन के नेतृत्व में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर पुलिस के साथ ख्ुाब धक्कामुक्की हुई। भाजपा की एक महिला नेता रूबी गुप्ता पुलिस का घेरा तोड़कर हेडक्वाटर में घुसने लगी तो महिला पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

भाजपा महिला नेता ने पुलिस के हाथ से डंडा भी छीन लिया। काफी हंगामा के बाद एसएसपी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने सड़क पर पहुंचे।

भाजपा ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि पांच पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed